Delhi Politics: 'कोरोना काल में 700 करोड़ रुपये का हुआ घोटाला, AAP सरकार रही शामिल', दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह का बड़ा आरोप

कोरोना काल में 700 करोड़ रुपये का हुआ घोटाला, AAP सरकार रही शामिल, दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह का बड़ा आरोप
  • कोरोना काल में हुआ 700 करोड़ रुपये का घोटाला
  • दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह का बड़ा आरोप
  • किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा- पंकज सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल के दौरान आप ने 7000 रुपये का घोटाला किया। CAG रिपोर्ट के बाद किसी भी को बख्शा नहीं जाएगा।

बीजेपी नेता पंकज सिंह का बड़ा आरोप

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा- वे (AAP सरकार) कोविड-19 के दौरान 700 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे। सभी घोटालों की जांच की जाएगी। CAG रिपोर्ट के बाद किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उचित कार्रवाई होगी।

AAP की ओर से नहीं आया बयान

हालांकि, अभी इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता का बयान सामने नहीं आया है। इस पूरे मामले पर दिल्ली सियासत गर्म हो सकती है। क्योंकि, बीजेपी ने काफी बड़ा आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया है। इससे पहले शराब नीति मामले में भी दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल जाना पड़ा था।

बता दें कि, इसी महीने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है। ऐसे में पार्टी नेता लगातार आप का 'कच्चा चिट्ठा' खोलने में लगी हुई है। दिल्ली में विशेष सत्र जारी है। AAP के कई नेताओं को दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने निलंबित किया है। जिसे लेकर भी दिल्ली में सियासत गर्म है।

Created On :   27 Feb 2025 10:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story