RJD का प्रोटेस्ट: हाथों में बैनर, नीतीश कुमार के खिलाफ नारे, कुछ इस प्रकार RJD ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, राष्ट्रगान से जुड़ा है मामला

हाथों में बैनर, नीतीश कुमार के खिलाफ नारे, कुछ इस प्रकार RJD ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, राष्ट्रगान से जुड़ा है मामला
  • राष्ट्रगान पर सियासत शुरू
  • आरजेडी का नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • राष्ट्रगान अपमान का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के दौरान बात करने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायकों ने आज (शुक्रवार, 21 मार्च) को बिहार विधानसभा के बाहर जोरदार हंगामा किया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे। सभी नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की। आरजेडी, नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगा रही हैं।

हाथों में बैनर और सीएम के खिलाफ नारेबाजी

आरजेडी के सभी नेताओं के हाथों में बैनर थे जिसमें नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया। बैनर पर लिखा था, 'बिहार को गर्त में ले जा रहे हैं कुर्सी कुमार'। इस बैनर में नीतीश कुमार की फोटो भी थी। इसी के साथ 'मुख्यमंत्री हाय हाय' और 'राष्ट्रगान का अपमान' के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

सीएम को मांगनी चाहिए माफी

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर बताएंगे या नीतीश कुमार बताएंगे लेकिन लग रहा है कि अस्वस्थ हैं।

मीसा भारती ने सीएम को घेरा

RJD सांसद मीसा भारती ने नीतीश कुमार को कल राष्ट्रगान के दौरान बोलते हुए देखे जाने पर कहा कि- मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहती हूं कि क्या आपको राष्ट्रगान के समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति सही लग रही थी? वह पहले भी अपमानित करते आए हैं। वह आए दिन युवाओं और महिलाओं का अपमान करते हैं।

एमपी मनोज कुमार झा ने किया सवाल

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने इस मामले पर कहा कि अगर उनकी (नीतीश कुमार) जगह कोई और होता और राष्ट्रगान का अपमान किया होता तो किस तरह की प्रतिक्रिया होती?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नीतीश कुमार कल यानि गुरुवार (20 मार्च) को बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपकटकरा विश्व कप का शुभारंभ करने गए थे। उद्घाटन समारोह के दौरान राष्ट्रगान शुरू हुआ। लेकिन सीएम को राष्ट्रगान के वक्त अपने सचिव दीपक कुमार से इशारों में बात करते हुए देखा गया। जिसके बाद आरजेडी ने इसे राष्ट्रगान का अपमान बताया है। राष्ट्रगान के दौरान बात कर हुए सीएम की वीडियो भी सामने आई है।

Created On :   21 March 2025 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story