दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: यमुना के पानी को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल को दी ये चुनौती

यमुना के पानी को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल को दी ये चुनौती
  • 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
  • 8 फरवरी को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
  • राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के हौज काजी चौक पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युमना को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कजीरवाल एक बार दिल्ली का ही पानी पीकर देख ले।

केजरीवाल पर बोला हमला

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि पांच साल के अंदर वे दिल्ली का पानी साफ करेंगे, यमुना में नहाएंगे और यमुना का पानी पिएंगे। अरविंद केजरीवाल आप एक बार दिल्ली का ही पानी पी लीजिए।"

राज्य में सियासत गर्म

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।

Created On :   2 Feb 2025 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story