लोकसभा चुनाव 2024: नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोडने के सवाल पर जीतू पटवारी बोले-'लोग भाजपा से नहीं सत्ता के डर से जुड़ रहे हैं’

नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कांग्रेस छोडने के सवाल पर जीतू पटवारी बोले-लोग भाजपा से नहीं सत्ता के डर से जुड़ रहे हैं’
  • विस चुनाव में हजारों लोग कांग्रेस से जुड़े- जीतू पटवारी
  • भाजपा से नहीं सत्ता के डर से जुड़ रहे हैं- जीतू पटवारी
  • लोकसभा चुनाव के बीच जीतू पटवारी का इंटरव्यू

चीफ रिपोर्टर, शहडोल। भाजपा इस बात के अहसास को नहीं समझ पा रही है की ‘लोगों को बीजेपी नहीं जोड़ रही बल्कि सत्ता का डर जोड़ रहा है।’ यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहडोल प्रवास के दौरान दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कही। बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस छोड़ कर, भाजपा में जाने की वजह से जुड़े सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा, भाजपा इस तरह का प्रभाव बनाकर लोगों के मन में डर पैदा करना चाहती है। झूठा आडंबर बनाना चाहती है और यह तकरीब उन्ही को मुबारक हो। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव के पहले 50 से ज्यादा लोगों ने पांच-पांच, दस-दस हजार लोगों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की थी। हम फिर भी हारे, तो आने-जाने वाले लोगों से ज्यादा लेना-देना नहीं होना चाहिए। आइए जानें पीसीसी चीफ ने किस मुद्दे पर क्या कहा -

विधानसभा चुनाव परिणाम पर

विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा का अचीवमेंट कम और हमारा फेलवर ज्यादा था। इसेे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। राजनीति में अपनी कमियों को पता कर आगे सुधार नहीं करेंगे तो सुधार होगा कैसे? मैं मानता हूं कि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अच्छा रिजल्ट आएगा। आदिवासी अंचल शहडोल, मंडला में राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा है। इसका असर भी लोकसभा चुनाव के परिणामों पर दिखेगा।

कमजोर हो रहे कांग्रेस के संगठन पर

विषय यह है कि, चार बार चुनाव हारने के बाद भी हम कुछ नया नहीं कर रहे हैं। आज के विचार को नहीं जिएं। बीजेपी से मुकाबला करने वाला संगठन नहीं बनाएं। परंपरागत जो चल रहा है उसी ढर्रे पर चलते रहें तो अपने लक्ष्य को नहीं पा सकते। देश को आज जरूरत है कांग्रेस पार्टी की, क्योंकि इतिहास रहा है कि कांग्रेस ने हमेशा देश के लिए अपनी शहादत दी। हम एक विचार के साथ आंदोलन के रूप आगे बढ़ेंगे। हमे आगे युवा संगठन बनाना है, ग्रासरूट लेबल का संगठन बनाना है। ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष से, बूथ से काम चालू करना है। एक अच्छा संगठन बनाएंगे। हम उसकी मॉनीटरिंग करेंगे। ऐसे कार्यक्रम करेंगे जो पब्लिक को कनेक्ट करे।

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा वह हुआ नहीं। बात बेरोजगारी दूर करने की हो, करप्शन हटाने की हो या पिर कानून व्यवस्था की हो। वो मीडिया के माध्यम से प्रोपेगेंडा करना चाहते हैं। आभा मंडल बनाकर धर्मिक मुद्दों पर वोट लेना चाहते हैं।

Created On :   13 April 2024 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story