कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद आज पटियाला जेल से होंगे रिहा, जेल के बाहर मीडिया से करेंगे बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद आज पटियाला जेल से रिहा होने जा रहे है। रिहाई होने की जानकारी खुद सिद्धू के ट्वीटर हैंडल से दी गई। आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड केस में बीते साल 19 मई को सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि रिहा होने के बाद सिद्धू पटियाला जेल के बाहर मीडिया से बात करेंगे। सिद्धू पिछले 10 महीने से जेल में बंद हैं। दो महीने पहले ही रिहा किया जा रहें है।
पटियाला: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला जेल से रिहा होंगे। पटियाला की सड़कों पर नवजोत सिंह सिद्धू के बैनर और होर्डिंग देखने को मिले। pic.twitter.com/QftV6gtHzu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2023
सिद्धू अपनी सजा से दो महीने पहले रिहा हो रहे हैं। उनके वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पंजाब प्रिजन रुल्स के अनुसार अगर किसी कैदी का बर्ताव अच्छा होता है तो उसे समय से पहले रिहा किया जा सकता है। कैदी का बर्ताव अच्छा होने पर हर महीने 5 से 7 दिन उसकी सजा कम होती है। बॅालीवुड एक्टर संजय दत्त को भी इसी आधार पर समय से पहले रिहा कर दिया गया था।
Created On :   1 April 2023 9:49 AM IST