कांग्रेस से दरार की अटकलों के बीच: क्या केरल के अगले CM फेस होंगे शशि थरूर? IUML के इस नेता के दावे ने बढ़ाया सियासी पारा

क्या केरल के अगले CM फेस होंगे शशि थरूर? IUML के इस नेता के दावे ने बढ़ाया सियासी पारा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कांग्रेस आलाकमान के बीच अनबन की अटकलें जारी है। इस बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के दिग्गज नेता ईटी मोहम्मद बशीर ने गुरुवार को शशि थरूर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने शशि थरूर को फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ने वाला एक मजबूत योद्धा बताया है। ईटी मोहम्मद ने कहा है कि कांग्रेस सांसद केरल में विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के लिए एक पूंजी हैं। इस बात पर संदेह नहीं करना चाहिए कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

    शशि थरूर को लेकर ईटी मोहम्मद बशीर का दावा

    उन्होंने कहा कि थरूर के कुछ बयानों को लेकर कहानियां गढ़ी गई हैं लेकिन लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह असंतुष्ट हो जाएंगे क्योंकि हमें विश्वास है कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और उनकी पार्टी में प्रमुख भूमिका होगी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या थरूर केरल में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं, बशीर ने कहा, 'मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कांग्रेस को तय करना है और आईयूएमएल ऐसे किसी भी मामले में पार्टी नहीं है।'

    बता दें, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में आईयूएमएल एक मुख्य सहयोगी दल है। हाल ही में शशि थरूर ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने पर भारत सरकार के रुख का विरोध करना उनके लिए शर्मिंदगी वाली साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार की सराहना भी की थी। शशि थरूर ने कहा था कि सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के कारण भारत अब उस स्थिति में है जहां वह स्थायी शांति के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

    भाजपा ने की थी बयान की सराहना

    इसके बाद भाजपा की केरल इकाई ने थरूर के बयान की तारीफ की थी। बता दें, कुछ दिनों पहले शशि थरूर अंग्रेजी दैनिक में अपने लेख को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। इस में उन्होंने केरल की सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ( एलडीएफ) सरकार के तहत राज्य में उद्यमशीलता के विकास की सराहना की थी।

    मालूम हो कि साल 2026 में केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसे लेकर मीडिया ने ईटी बशीर ने उनकी पार्टी की भूमिका पर सवाल पूछे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह (अतीत में) बहुत मददगार रहे हैं। वह बहुत जानकार हैं, लोग उन्हें पसंद करते हैं। अगर लोग उनके किसी बयान पर कहानियां गढ़ते हैं तो वह जिम्मेदार नहीं हैं वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं।"

    केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव

    इसके बाद बशीर ने बल देते हुए कहा कि थरूर फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक मजबूत योद्धा हैं। लोकसभा में आईयूएमएल के नेता ने कहा, "इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह असंतुष्ट हो जाएंगे। हमारा मानना ​​है कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे कांग्रेस में उनकी प्रमुख भूमिका होगी।" इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव से पहले यूडीएफ अपने मुख्यमंत्री चेहरे को पेश करेगी? इस पर बशीर ने कहा, "हमने उस बिंदु पर चर्चा नहीं की है, चुनाव नजदीक आने पर हम चर्चा करेंगे।" इस दौरान उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस बार एलडीएफ की सत्ता से विदाई होगी और यूडीएफ की सरकार बनेगी।

    Created On :   20 March 2025 8:35 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story