लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण के मतदान में 1710 में से 360 दागी कैंडिडेट्स, इनमें 17 पर दोष सिद्ध, सबसे ज्यादा दागी बीजेपी से, जानिए कांग्रेस से कितने?

चौथे चरण के मतदान में 1710 में से 360 दागी कैंडिडेट्स, इनमें 17 पर दोष सिद्ध, सबसे ज्यादा दागी बीजेपी से, जानिए कांग्रेस से कितने?
  • चौथे चरण में 1710 कैंडिडेट्स
  • इनमें 360 दागी कैंडिडेट्स
  • जानिए भाजपा और कांग्रेस से कितने दागी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में जारी लोकसभा चुनाव के सात चरण के मतदान में से तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद अब चौथे चरण का मतदान 13 मई को होने जा रहा है। इस चरण के तहत 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इस दौरान कुल 1710 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने दागी उम्मीदवारों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। जिसके मुताबिक चौथे चरण में 21 प्रतिशत से ज्यादा ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

360 कैंडिडेट्स दागी

इस रिपोर्ट में 1717 में से 1710 प्रत्याशी के शपथ पत्र को खंगाला गया है। इस दौरान कुल 360 कैंडिडेट्स ने यह स्वीकार किया है कि उनके ऊपर लगे आपराधिक मामले घोषित हो चुके हैं। इन दागी कैंडिडेट्स में से 17 को दोषी भी करार दिया गया है। इसके अलाव अन्य कैंडिडेट्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस सूची में अन्य दागी कैंडिडेट में से 11 पर हत्या, 30 पर हत्या का प्रयास और 50 पर महिला से आपराध और 5 पर दुष्कर्म के आरोप हैं।

चौथे चरण में प्रमुख राजनीतिक पार्टी में दागी कैंडिडेट्स की संख्या आधी से भी ज्यादा है। इनमें भाजपा के 70 में से 40, कांग्रेस के 61 में से 35, टीडीपी के 17 में से 9, एआईएमआईएम के 3 में से 3, शिवसेना के 3 में से 2, बीआरएस के 17 में से 10 और समाजवादी पार्टी के 19 में से 7 कैंडिडेट्स पर गंभीर आपराधिक मामले चले रहे हैं।

476 कैंडिडेट्स करोड़पति

यही नहीं, रिपोर्ट में प्रत्याशियों के दागी होने के अलावा उनके संपत्ति को लेकर भी जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है चौथे चरण में 1710 में से 476 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं। इस सूची में तेलुगु देशम पार्टी से डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी का नाम सबसे आगे हैं। उनके पास कुल 5,700 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा 24 कैंडिडेट्स ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।

Created On :   11 May 2024 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story