बीजेपी सरकार पर संकट: हरियाणा में तीन निर्दलीय नेताओं ने लिया समर्थन वापस, अल्पमत में आई नायब सिंह सैनी सरकार, क्या होने वाला है 'बड़ा खेला'?

हरियाणा में तीन निर्दलीय नेताओं ने लिया समर्थन वापस, अल्पमत में आई नायब सिंह सैनी सरकार, क्या होने वाला है बड़ा खेला?
  • बीजेपी ने हरियाणा में खोया बहुमत!
  • तीन निर्दलीय विधायकों नें कांग्रेस दिया समर्थन
  • लोकसभा चुनाव के बीच सैनी सरकार पर संकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बहुमत खो चुकी है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायक ने सैनी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। तीन विधायकों सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर ने कहा है कि उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। रोहतक में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदय भान की मौजूदगी में तीनों निर्दलीय विधायकों ने इस बात की घोषणा की है। हरियाणा में बीजेपी सरकार यह झटका तब लगा है जब देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं।

निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा, "हम बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। हमने यह निर्णय किसानों से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर लिया है।'' वहीं, कांग्रेस नेता ने उदय भान कहा, "तीन निर्दलीय विधायकों सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलन और धर्मपाल गोंदर ने बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।"

समझें नंबर गेम

जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस ने बताया कि निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है। इसके चलते अब हरियाणा में चल रही बीजेपी सरकार संकट में गई है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में मौजूदा स्ट्रेंथ 88 है। वहीं, बीजेपी सरकार के पास अब 40 विधायक बचे हैं। ऐसे में सैनी सरकार अब बहुमत खो चुकी है। अब उन्हें एक मिनट भी सरकार में रहने का हक नहीं है।

हरियाणा विधानसभा में मौजूदा स्थिति

मौजूदा विधायक- 88

बहुमत के लिए- 45 विधायक

सरकार के पास- 43 विधायक

बीजेपी- 40

कांग्रेस- 30

जेजेपी- 10

निर्दलीय- 6

विपक्ष के पास क्या बचा है विकल्प?

हरियाणा में कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं। वहीं, 3 निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का अपना समर्थन दे दिया है। लेकिन, राज्य में 10 विधायक जेजेपी के पास है और एक विधायक INLD का है। वहीं, एक और निर्दलीय विधायक है। जो कांग्रेस को अपना समर्थन दे सकता है। अगर ये सभी एक साथ आते हैं तो राज्य में कांग्रेस सरकार की वापसी हो सकती है।

Created On :   7 May 2024 2:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story