मणिपुर: कांग्रेस ने राज्यपाल के विधानसभा सत्र रद्द करने के आदेश को बताया असंवैधानिक, मणिपुर में लग सकता है राष्ट्रपति शासन!

कांग्रेस ने राज्यपाल के विधानसभा सत्र रद्द करने के आदेश को बताया असंवैधानिक, मणिपुर में लग सकता है राष्ट्रपति शासन!
  • एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को सीएम पद से दिया इस्तीफा
  • विधानसभा सत्र बुलाने के अपने पिछले निर्देश को अमान्य घोषित कर
  • राज्यपाल ने सीएम के इस्तीफे के बाद आदेश जारी किया

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैशम मेघचंद्र ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला के उस आदेश को असंवैधानिक बताया जिसमें राज्यपाल ने 12वीं मणिपुर विधानसभा के सातवें सत्र को रद्द करने का आदेश दिया था। कांग्रेस नेता का कहना है कि राज्यपाल अजय कुमार भल्ला का आदेश अवैध और असंवैधानिक है।

आपको बता दें मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने दो दिन पहले 9 फरवरी को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने सीएम के इस्तीफे देने के बाद एक आदेश जारी कर विधानसभा सत्र बुलाने के अपने पिछले निर्देश को अमान्य घोषित कर दिया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि मणिपुर के माननीय राज्यपाल द्वारा 9 फरवरी 2025 को जारी किया गया आदेश, जिसके द्वारा 24 जनवरी 2025 के आदेश को ‘अमान्य’ घोषित किया गया है, अवैध और असंवैधानिक है। उन्होंने कहा मणिपुर विधानसभा की संवैधानिक रूप से अनिवार्य बैठक का आज आखिरी दिन होने के बावजूद विधानसभा सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा ने इसे लेकर लिखा है कि कांग्रेस नेता मेघचंद्र ने कहा मणिपुर में कुछ घंटों बाद संवैधानिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा हम राष्ट्रपति शासन के कदम के खिलाफ खड़े होंगे।

Created On :   11 Feb 2025 7:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story