महाराष्ट्र चुनाव पर फोकस: विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन की तैयारी में जुटे कांग्रेस विधायक, संगठन में बदलाव की मांग

विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन की तैयारी में जुटे कांग्रेस विधायक, संगठन में बदलाव की मांग
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
  • संगठन में विधायकों ने बदलाव की मांग की
  • मुंबई कांग्रेस प्रमुख को हटाने की अर्जी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद कांग्रेस ने राज्य में नए सिरे से काम करना शुरू कर दिया है। राज्य में पार्टी के 16 विधायकों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने राज्य के संगठनात्मक ढांचे को ठीक करने की वकालत की है। जिससे पार्टी को महाराष्ट्र में और ज्यादा मजबूती मिल सके।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन कर महाराष्ट्र की कुल 48 सीट में से 13 पर जीत हासिल की है। जिससे पार्टी का राज्य में हौसला बुलंद है। बहुमत से जीतने के बावजूद कांग्रेस के कुछ सीनियर नेता खुश नहीं नजर आ रहे हैं। पार्टी के 16 नेताओं ने 16 जून को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी लिखकर बैठक की मांग की है। नेता बैठक में संगठनात्मक ढांचे, नेतृत्व पद, मुंबई की रूपरेखा, पार्टी की स्ट्रेटजी जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं।

मुंबई कांग्रेस प्रमुख को हटाने की अर्जी

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी का वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दें। जिसके चलते उन्होंने अध्यक्ष मल्लिकार्गुन खड़गे को पत्र भेजकर अर्जी की है। बता दें कांग्रेस के सीनियर नेता चंद्रकांत हंदोरे (CWC सदस्य), महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान, कोषाध्यक्ष डॉ अमरजीत मन्हास के साथ मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जेसी चंदुरकर ने भी चिट्ठी पर हस्ताक्षर किया है।

वर्षा गायकवाड़ पर लगे आरोप

जानकारी के मुताबिक, चिट्ठी लिखे नेताओं का मानना है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती थी। नेताओं का कहना है कि गायकवाड़ अगर प्रमुख पद से हट जाती हैं तो पार्टी हालिया सफलता से बेहतरीन प्रदर्शन पर ले जाया जा सकता है। वहीं, पार्टी के एक नेता का कहना है कि वर्षा दूसरे नेताओं की बात नहीं सुनतीं। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए दूसरों के सुझावों पर ध्यान न देकर अपनी मनमानी चलाती हैं। वर्षा अपने मन से चलती रहीं तो विधानसभा तो छोड़िए कांग्रेस मुंबई नगर निगम का भी चुनाव नहीं जीत पाएगी।

Created On :   24 Jun 2024 8:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story