छत्तीसगढ़ पॉलिटिक्स: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे CM विष्णुदेव साय, जानें संभावित मंत्रियों के नाम

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे CM विष्णुदेव साय, जानें संभावित मंत्रियों के नाम
  • छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
  • दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय
  • जानें संभावित मंत्रियों के नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन होगा। दरअसल, विष्णु देव सरकार में दो मंत्रियों के पद नगरीय निकाय चुनावों के बाद से ही मंत्रिमंडल का विस्तार की स्थिति ज्यों की त्यों ही बनी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

सूत्रों की मानें तो, छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हो सकती है। सरकार में दो मंत्रियों के पद खाली हैं। दरअसल, नगरीय निकाय चुनावों की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पेंच फंसा हुआ था। विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में जिन संभावित मंत्रियों के नाम बताएं जा रहे हैं उनमें अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और गजेंद्र यादव भी शामिल हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने चैत्र नवरात्रि पर मंत्रिमंडल विस्तार होने की बात कही।

छत्तीसगढ़ में मंत्रीपद की रेस में पहला नाम अमर अग्रवाल का चल रहा है। बता दें, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विधानसभा सीट से अमर अग्रवाल विधायक हैं। वह छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमर अग्रवाल एक बार फिर से छत्तीसगढ़ कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। वह बिलासपुर सीट पर लंबे समय से जीतते आ रहे हैं।

जानें संभावित मंत्रियों के नाम

इसके अलावा मंत्रीपद के रेस में दूसरा नाम अजय चंद्राकर का है। वह पांच बार के विधायक रह चुके हैं। अजय चंद्राकर छत्तीसगढ़ के मंत्री रह चुके हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के कुरुद विधानसभा सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद मंत्रीपद की रेस में तीसरना नाम गजेंद्र यादव का हैं। वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग सिटी सीट से विधायक हैं। गजेंद्र यादव ने बीजेपी सदस्यता अभियान में जोर-शोर से हिस्सा लिया था। साल 2024 बीजेपी के सदस्यता अभियान में उन्होंने 10 हजार नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा किया था।

Created On :   18 March 2025 12:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story