हरियाणा में भाजपा 3.0: सैनी सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख हुई तय, दशहरे के बाद एक लाख लोगों के बीच सैनी बनेंगे सीएम, 12 मंत्री भी लेंगे शपथ

सैनी सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख हुई तय, दशहरे के बाद एक लाख लोगों के बीच सैनी बनेंगे सीएम, 12 मंत्री भी लेंगे शपथ
  • हरियाणा में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार
  • सैनी सरकार का होगा शपथ ग्रहण समारोह
  • 12 मंत्री के शपथ ग्रहण करने की चर्चा

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। राज्य में भाजपा सरकार की ओर से दूसरी बार नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री की कमान संभालने जा रहे हैं। इसके बाद 15 अक्टूबर को नायब सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की गई है। कार्यक्रम का स्थल पंचकूल सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोगों के बैठने का प्रबंध किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में देश के उद्योगपति से लेकर कई बड़े चेहरों को निमंत्रण दिया जाएगा।

सैनी सरकार में संभावित मंत्रियों के नाम

सूत्रों की मानें तो, सीएम नायब सिंह सैनी के साथ-साथ 12 नेताओं के मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने की संभावना है। सैनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अनिल विज, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर के मंत्री बनने की चर्चांए हैं।

भाजपा नेताओं से नायब सिंह सैनी की मुलाकात

हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल करके हैट्रीक जड़ी है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा केअन्य दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग की। इससे पहले भाजपा ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार बनने पर नायब सिंह सैनी के फिर से सीएम बनने के संकेत दिए थे। भाजपा में पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले नायब सिंह सैनी ने मार्च में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जगह पदभार संभाला था।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत

इस बार का हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी जबरदस्त साबित हुआ है। राज्य की 90 सीटों पर भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 48 सीटों जीत दर्ज की है। साथ ही भाजपा को तीन निर्दलीय अम्मीदवारों का भी समर्थन मिला है। जबकि, कांग्रेस के खाते में कुल 37 सीटे आई हैं। जेजेपी और आप का पत्ता साफ हो गया है। इसके अलावा इनेलो 2 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

Created On :   11 Oct 2024 1:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story