इलेक्शन रिजल्ट 2024: राहुल-अखिलेश के अलावा इन दिग्गजों की सीटों पर भी रहेगी नजर, ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर कंगना रनौत के नाम हैं शामिल

राहुल-अखिलेश के अलावा इन दिग्गजों की सीटों पर भी रहेगी नजर, ज्योतिरादित्य सिंधिया से  लेकर कंगना रनौत के नाम हैं शामिल
  • थोड़ी देर में आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे
  • वाराणसी से वायनाड सीट पर रहेगी सबकी नजर
  • मंडी सीट पर भी कंगना रनौत ने बनाया चुनावी माहौल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब से कुछ ही देर बाद लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने वाले हैं। देश में कई सीटों पर दिग्गज नेताओं के बीच आमने-सामने कड़ी टक्कर देखने को मिली। साथ ही, देश की कई सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी ने काफी मेहनत की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस चुनाव में कौन-सी ऐसी सीटें रही। जिन पर सबकी निगाहें नतीजे के दौरान भी टिकी रहेगी।

वाराणसी लोकसभा सीट

यूपी की वाराणसी सीट देश की सबसे हॉट सीट है। इस सीट से मौजूदा सासंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार चुनावी मैदान में रहे। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है। जबकि, बहुजन समाज पार्टी ने अतहर जमाल लारी पर दांव लगाया है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

वायनाड और रायबरेली

इस बार राहुल गांधी ने केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़े हैं। ऐसे में उनकी दोनों सीटों पर देश की जनता की नजर रहने वाली है। देखना होगा कि राहुल गांधी इन दोनों सीट पर चुनाव जीत पाते हैं या फिर नहीं?

गांधीनगर

अमित शाह इस बार भी गांधीनगर सीट से चुनाव लड़े हैं। पिछली बार भी वह इसी सीट से सांसद बनकर पहली बार लोकसभा सदन पहुंचे। तब उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। इस बार उनका सामना कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल पटेल से है।

गुना सीट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार अपने पुराने गढ़ गुना सीट से चुनाव लड़ा है। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब वे चुनाव हार गए थे। सिंधिया की पूरी कोशिश है कि इस बार वे अपने पुराने किले पर फिर से वापसी कर सकें। आपको बता दें कि, इस बार उनको कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव ने कड़ी टक्कर दी है।

बारामती सीट

महाराष्ट्र की बारामती सीट से सुप्रिया सुले चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन इस बार उनके सामने परिस्थितियां बहुत अलग रही। दरअसल, एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद शरद पवार और अजित पवार दो अलग गुटों में बंट गए। इस बार सुप्रिया सुले का सामना अजित पवार की ही पत्नी से सुनेत्रा पवार से रहा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रिया सुले अपनी सीट बचा पाती हैं या नहीं?

पोरबंदर सीट

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी गुजरात की पोरबंदर सीट से चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि, मांडविया पहली बार इस सीट से चुनाव लड़े हैं। उनका सामना कांग्रेस प्रत्याशी ललितभाई वासोया से हैं। यह सीट भी गुजरात की हॉटसीट में से एक हैं।

मैनपुरी सीट

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की दिग्गज नेता डिंपल यादव चुनाव लड़ी हैं। वहीं, उनके सामने बीजेपी से राज्य सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह चुनाव लड़े हैं। इस सीट का मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।

शिवराज सिंह चौहान की सीट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान इस बार विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े हैं। बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान 20 साल बाद फिर से विदिशा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़े हैं। इससे पहले वे 2004 तक इस सीट पर सांसद थे। साल 2005 में वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद वे प्रदेश राजनीति में कम सक्रिय थे। अब बीजेपी ने उन्हें राज्य से केंद्र की राजनीति में लाने का फैसला किया है। इस बार उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा से रहा।

दिग्विजय सिंह की सीट

मध्य प्रदेश के ही एक और पूर्व मुख्यमंत्री इस बार चुनावी मैदान रहे। वो हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह। दिग्विजय सिंह लंबे समय बाद राजगढ़ से चुनाव लड़े हैं। बता दें कि, उन्होंने आखिरी बार साल 1991 में यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा था और तब उन्हें भरी बहुमत से जीत मिली थी। इस बार उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर चुनौती पेश किए।

अखिलेश यादव की सीट

इस बार उत्तरप्रदेश की कन्नोज लोकसभा सीट को लेकर काफी सियासी बवाल देखने को मिला था। इस सीट पर 12 साल बाद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़े हैं। भाजपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को फिर से मौका दिया है। जबकि, बसपा मुस्लिम कैंडिडेट इमरान बिन को मैदान में उतारा है।

असदुद्दीन ओवैसी की सीट

तेलंगाना की हैदराबाद सीट सुर्खियों में हैं। वजह ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआएणआईएम) प्रत्याशी असदुद्दीन ओवैसी के सामने भाजपा प्रत्याशी माधवी लता का चुनावी मैदान में उतरना। कांग्रेस ने इस सीट पर मोहम्मद वलीउल्लाह समीर को प्रत्याशी बनाया है।

महुआ मोइत्रा की सीट

संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में निलंबित सांसद मुहआ मोइत्रा इस बार के लोकसभा चुनाव में चर्चा का केंद्र बनी रहीं। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने महुआ को कैंडिडेट के तौर पर फिर मौका दिया जबकि भाजपा ने राजा कृष्णचंद्र राय के परिवार की सदस्य अमृता राय को मैदान में उतारा। आज इस सीट के भी नतीजे आने वाले हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा की सीट

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने आसनसोल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को फिर से प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर भाजपा ने एसएस अहलुवालिया पर दांव लगाया है।

यूसुफ पठान की सीट

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मौका दिया है। जबकि, कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भी सबकी निगाहें रहने वाली है।

नित्यानंद राय की सीट

बिहार की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक उजियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने दो बार के सासंद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को मैदान में उतारा है। इस सीट पर उनके सामने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आलोक कुमार चुनावी मैदान में थे।

बेगूसराय सीट

बिहार की बेगूसराय सीट से भाजपा ने केंद्रीय ग्रामीण और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह पर भरोसा जताया। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने अवधेश कुमार पर दांव लगाया है।

गोरखपुर सीट

भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर लोकसभा सीट से रवि किशन को एक बार फिर से मैदान में उतारा। उन्हें समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट काजल निषाद से चुनौती मिली है। साल 2019 के चुनाव में रवि किशन ने 60 फीसदी वोटों के साथ जीत हासिल की थी। जबकि, सपा कैंडिडेट रामभुआल निषाद 4,15,458 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

मंडी सीट

इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया। उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अनुराग ठाकुर की सीट

भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की हमीरपुर सीट से प्रत्याशी बनाया। उनके सामने कांग्रेस ने सतपाल सिंह रायजादा पर दांव लगाया है। साल 2008 में हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे चुके अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इस सीट पर उपचुनाव के बाद अनुराग ठाकुर को सांसद बनाया गया था।

अभिषेक बनर्जी की सीट

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी को कैंडिडेट बनाया। यह सीट टीएमसी पार्टी का गढ़ रही है। यहां से सीपीआई (एम) के प्रतीकुर रहमान और भाजपा के अभिजीत दास मैदान में रहे। पिछले लोकसभा चुनाव में अभिषेक बनर्जी ने भाजपा कैंडिडेट को 3.2 लाख वोटों से मात दी थी।

करनाल लोकसभा सीट

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल सीट से चुनावी मैदान में रहे। उनके सामने कांग्रेस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा चुनावी मैदान में रहे। इस सीट पर जननायक जनता पार्टी के देवेंद्र कादियान चुनाव लड़े हैं। जबकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) ने मराठा कैंडिडेट वीरेंद्र वर्मा चुनाव में हैं।

अनंतनाग लोकसभा सीट

अनंतनाग लोकसभा सीट से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ी हैं। नेशनल पैंथर्स पार्टी (भीम) ने अर्शीद अहमद लोन पर भरोसा जताया है। जबकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने मियां अल्ताफ अहमद पर दांव लगाया है।

डमुरियांगज लोकसभा सीट

यूपी के डमुरियांगज लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल पांचवी बार चुनाव लड़े हैं। उन्हें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नदीम और समाजवादी पार्टी के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से चुनौती मिली हैं। ऐसे में डमुरियांगज लोकसभा सीट पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं।

गुड़गांव लोकसभा सीट

गुड़गांव सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस ने राज बब्बर पर भरोसा जताया है। जबकि, जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने राहुल फाजिलपुरिया को मौका दिया है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सौराब खान को प्रत्याशी बनाया है।

पुरी लोकसभा सीट

ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर से संबित पात्रा को मौका दिया है। जबकि, बीजू जनता दल ने अरुप मोहन पटनायक पर दांव लगाया है। यहां से कांग्रेस के जयनारायण पटनायक चुनाव लड़ रहे हैं। जो साल 2019 के आम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

सुल्तानपुर लोकसभा सीट

भाजपा ने मौजूदा सांसद मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर मौका दिया है। वह इस सीट से आठ बार की सांसद रह चुकी हैं। यहां से बसपा ने उदराज वर्मा पर भरोसा जताया है। जबकि, सपा ने रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

आजमगढ़ लोकसभा सीट

भाजपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से मौजूद सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारा। उन्हें अखिलेश यादव के चचेरे भाई और सपा उम्मीदवार धर्मेंद यादव से चुनौती मिली हैं। साल 2019 में निरहुआ से धर्मेंद यादव हार गए थे। इस सीट पर बसपा ने मशहूर सबीहा अंसारी को प्रत्याशी बनाया है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट

इस सीट से पहली बार भाजपा ने उद्योगपति नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर दो बार के सांसद भी रह चुके हैं। इस बार कांग्रेस और आप गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन ने यहां से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। जबकि, इनेलो ने विधायक अभ य सिंह चौटाला पर दांव लगाया है। जजपा से पाला राम सैनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

रोहतक लोकसभा सीट

कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा हैं। जबकि, भाजपा ने मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को मौका दिया हैं। इस सीट पर जजपा से रविंद चुनावी मैदान में रहे।

उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट

इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी पर दांव लगाया है। जबकि, कांग्रेस-आप कैंडिडेट कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। यहां से बसपा ने अशोक कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

नई दिल्ली लोकसभा सीट

यहां से भाजपा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पहली बार कैंडिडेट बनाया है। उनके सामने आप ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। जबकि, बसपा ने राज कुमार को मौका दिया है।

पूर्व चंपारण लोकसभा सीट

यह सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है। यहां से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह पर दांव खेला है। वह इस सीट पर छह बार चुनाव जीत चुके हैं। विकासशील इंसान पार्टी ने डॉ. राजेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। बता दें, इस सीट पर राजद-विकासशील इंसान पार्टी ने प्रत्याशी का चुनाव किया है।

इसमें यूपी की लखनऊ सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में रहे। जबकि महाराष्ट्र में मुंबई मध्य से उज्ज्वल निकम और मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल का नाम शामिल है। साथ ही, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, राजनंदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़े हैं। इसके अलावा बिहार में हाजीपुर सीट से चिराग पासवान और सारण सीट पर राजीव प्रताप रुढी और रोहिणी आचार्य के बीच मुकाबला रहा। ऐसे में इस सीटों के नतीजे काफी रोचक रहने वाले हैं।

Created On :   3 Jun 2024 3:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story