हरियाणा सियासत: CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, मंत्री अनिल विज की दूर हो गई नाराजगी, होने का किया दावा, कहा - 'वो मुझसे...'

CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, मंत्री अनिल विज की दूर हो गई नाराजगी, होने का किया दावा, कहा - वो मुझसे...
  • हरियाणा के सियासी गलियारों में हलचल तेज
  • CM नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान
  • अनिल विज की नाराजगी दूर होने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री अनिल के बीच तनातनी ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। दरअसल, मंगलवार को सीएम सैनी ने दावा किया कि ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज उनसे नाराज नहीं है। सीएम सैनी ने कहा कि विज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कही ये बात

बता दें, नायब सिंह सैनी का बयान ऐसे समय में आया है जब अनिल विज बीते कुछ दिनों से लगातार उन पर हमला बोल रहे हैं। दरअसल, अनिल विज ने दावा किया था कि पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अंबाला कैंट सीट से उन्हें हराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विज ने आरोप लगाया है कि उन्हें संदेह है कि एक बड़े नेता के इशारे पर पिछले साल विधानसभा चुनावों में उन्हें हराने की कोशिश की गई थी।

सीएम नायब सैनी से पूछा गया कि क्या अनिल विज उनसे नाराज चल रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, "कोई नाराजगी नहीं है, हम मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में साथ थे। हमने एक विभाग की समीक्षा बैठक भी की। वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। कोई नाराजगी नहीं है। उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है।"

अनिल विज ने साझा की तस्वीरें

इसके अलावा सीएम सैनी से अनिल विज के उस आरोप को लेकर भी सवाल पूछा गया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "ऐसा नहीं है। सभी अधिकारी उनकी बात मानते हैं। हर किसी की जिम्मेदारी होती है। मेरी भी है और अधिकारियों की भी है।"

मालूम हो कि सात बार के विधायक विज ने सोमवार को कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री सैनी को एक 'दोस्त' के साथ देखे गए 'कार्यकर्ता' एक निर्दलीय उम्मीदवार के साथ भी देखे गए। जिसे उन्होंने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों में हराया था।

Created On :   4 Feb 2025 11:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story