नक्सलवाद पर एक्शन: 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

- दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में अमित शाह के दौरे की तैयारियां जारी
- 132 फीट चौड़ा और 332 फीट लंबा विशाल डोम बनाया जा रहा है
- साढ़े 3 महीने बाद शाह का दूसरा दौरा
डिजिटल डेस्क, रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक शाह 4 अप्रैल को दंतेवाड़ा जाएंगे। वे वहां बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। शाह नक्सलियों का एनकाउंटर करने वाले जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक समीक्षा मीटिंग कर सकते है। चैत्र नवरात्र में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने मंदिर भी जा सकते हैं। शाह के सीजी दौरे की और अधिक जानकारी फाइनल शेड्यूल जारी होने के बाद ही यह क्लीयर हो सकेगी।
अमित शाह के दौरे की तैयारियां दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में चल रही हैं। लोगों के बैठने के लिए लगभग 132 फीट चौड़ा और 332 फीट लंबा विशाल डोम बनाया जा रहा है। वहीं, 72 फीट चौड़ा और करीब 40 फीट लंबा मंच भी तैयार हो रहा है। इसके अलावा 65×300 के 2 और डोम बन रहे हैं, जिसमें स्टॉल लगाए जाएंगे। हाईस्कूल के आसापास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जवानों के साथ डॉग स्क्वायड की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।
लगभग साढ़े 3 महीने के बाद अमित शाह दूसरी बार बस्तर आएंगे। इससे पहले वे 15 दिसंबर 2024 को बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर आए थे। यहां वे बस्तरिया ओलिंपिक के समापन में शामिल हुए थे। अब वे दंतेवाड़ा आएंगे और बस्तर पंडुम के समापन में शामिल होंगे। आपको बता दें शाह ने 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद खात्म करने की डेडलाइन रखी है।
Created On :   29 March 2025 6:28 PM IST