दिल्ली सीएम लाइव अपडेट: केजरीवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

केजरीवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
  • आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गई
  • दिल्ली की नई सीएम बनेगी आतिशी
  • केजरीवाल की जगह लेगी आतिशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नेता चुना गया है। अरविंद केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे एलजी को इस्तीफा देंगे। साथ ही दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतिशी का नाम देंगे। आतिशी दिल्ली की नई सीएम बनेगी।

दिल्ली में 8 जून 1981 को आतिशी का जन्म हुआ। उनके पिता नामविजय सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक रहे हैं। नई दिल्ली स्प्रिंगडेल स्कूल से आतिशी ने स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई की। आतिशी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग स्कॉलरशिप पर पीजी की। उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। आतिशी ने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल तक जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों से जुड़ीं रही।

आतिशी अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली सरकार का कार्यभार संभालेंगी। केजरीवाल ने खुद मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सभी आप विधायकों ने केजरीवाल के इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। आज सुबह ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर आप विधायकों की बैठक बुलाई। जिसमें आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया।

मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। केजरीवाल सरकार में उनके पास सबसे अधिक विभागों के प्रभार हैं। मुख्यमंत्री नामों की चर्चा में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। आपको बता दें पंजाबी राजपूत परिवार से नाता रखने वाली आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ी हुई हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुई। 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं। आतिशी अब सीएम केजरीवाल की जगह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। आपको बता दें आतिशी ने 2019 में पूर्वी लोकसभा सीट से संसदीय चुनाव लड़ा था, हालांकि ये चुनाव वे बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर से 4.77 लाख मतों से हार गई थीं। इस लोकसभा चुनाव में आतिशी तीसरे नंबर पर आईं थीं।

Live Updates

  • 17 Sept 2024 12:29 PM GMT

    आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

    केजरीवाल इस्तीफे के बाद आप विधायक दल की नेता आतिशी ने एलजी को सरकार बनाने का दावा पेश किया। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाकर  6 महीने तक जेल में रखा। आतिशी ने आगे कहा कि जो केजरीवाल ने किया वो शायद दुनिया के किसी नेता ने किया होगा। आतिशी ने केजरीवाल के इस्तीफे को दुख का क्षण बताया। दिल्ली के लोग दुखी हैं।


  • 17 Sept 2024 11:23 AM GMT

    केजरीवाल ने एलजी को दिया सीएम पद से इस्तीफा

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के दफ्तर पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफा देकर केजरीवाल एलजी दफ्तर से बाहर निकले।

  • 17 Sept 2024 10:39 AM GMT

    थोड़ी देर में दिल्ली एलजी से मुलाकात करेंगे केजरीवाल

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेगे। साथ ही केजरीवाल आतिशी के नाम को दिल्ली का नाम बनाने की चिट्ठी सौंपेगे। 

  • 17 Sept 2024 9:31 AM GMT

    चुनाव का सामना करेंगे केजरीवाल-मनोज झा

    आरजेडी नेता नेता मनोज झा ने मीडिया से कहा आतिशी के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं। मनोज झा ने आगे कहा दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देंगे और इलेक्शन का सामना करेंगे। 

  • 17 Sept 2024 9:28 AM GMT

    शाम 4.30 बजे एलजी और सीएम की मुलाकात

    दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मीडिया से कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाम 4.30 बजे मुझसे मिलने वाले हैं और उनका स्वागत है। आप विधायक दल ने आतिशी को अपना नेता चुना है।  आतिशी के नाम की सिफारिश की गई है। जो कि एक विधानसभा की प्रक्रिया है। उनका स्वागत है।

  • 17 Sept 2024 9:25 AM GMT

    कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को सस्पेंड किया इस्तीफा किस बात का -सांसद मनोज तिवारी

    भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी के दिल्ली आप विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पहले ही सस्पेंड कर दिया। आप मुख्यमंत्री हैं ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का। तिवारी ने केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा 9 साल 8 महीने खुद राज किया और अब अंत आता है तो ढाई महीने के लिए एक महिला को सीएम पर बैठाया है। यही इनका महिलाओं के लिए प्रेम है।

  • 17 Sept 2024 9:20 AM GMT

    आतिशी पर रिजिजू के आरोप

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आतिशी को दिल्ली आप विधायक दल की नेता चुने जाने पर कहा, आतिशी मार्लेना लेफ्टिस्ट है। आतिशी के परिवार ने अफ़ज़ल गुरु के पक्ष में खूब हल्ला बोला, सर्वोच्च अदालत की निंदा की। आप ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, पंजाब को भी बर्बाद कर रहे हैं।

  • 17 Sept 2024 9:16 AM GMT

    बीजेपी का काम है आरोप लगाना-मंत्री गहलोत

    दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली आप विधायक दल की नेता और नई सीएम के रूप में आतिशी को चुने जाने के बाद कहा सभी ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर सहमति जताई। बीजेपी के आरोप 'आतिशी डमी सीएम साबित होंगी पर उन्होंने कहा बीजेपी का काम है आरोप लगाना

  • 17 Sept 2024 9:15 AM GMT

    केजरीवाल में नैतिकता नहीं -राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि केजरीवाल को नैतिकता नहीं ।

  • 17 Sept 2024 7:41 AM GMT

    केजरीवाल को आतिशी ने कहा धन्यवाद

    आतिशी ने अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। आतिशी ने आगे कहा दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है अरविंद केजरीवाल। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा उन्हें दो साल से परेशान किया जा रहा है। उन पर झूठे केस लगाए जा रहे है। केजरीवाल ने त्याग का उदाहरण दिया है। मैं सीएम रहते हुए एक ही उद्देशय से काम करूंगी केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएं। मैं जनता से यही कहूंगी। आतिशी ने आगे कहा कि जनता जानती है कि केजरीवाल ईमानदार है। मैं चुनाव तक ही सीएम पद पर रहूंगी।

Created On :   17 Sept 2024 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story