दिल्ली सीएम लाइव अपडेट: केजरीवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

केजरीवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
  • आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गई
  • दिल्ली की नई सीएम बनेगी आतिशी
  • केजरीवाल की जगह लेगी आतिशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नेता चुना गया है। अरविंद केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे एलजी को इस्तीफा देंगे। साथ ही दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतिशी का नाम देंगे। आतिशी दिल्ली की नई सीएम बनेगी।

दिल्ली में 8 जून 1981 को आतिशी का जन्म हुआ। उनके पिता नामविजय सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक रहे हैं। नई दिल्ली स्प्रिंगडेल स्कूल से आतिशी ने स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई की। आतिशी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग स्कॉलरशिप पर पीजी की। उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। आतिशी ने मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में सात साल तक जैविक खेती और प्रगतिशील शिक्षा प्रणालियों से जुड़ीं रही।

आतिशी अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली सरकार का कार्यभार संभालेंगी। केजरीवाल ने खुद मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सभी आप विधायकों ने केजरीवाल के इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। आज सुबह ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर आप विधायकों की बैठक बुलाई। जिसमें आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया।

मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। केजरीवाल सरकार में उनके पास सबसे अधिक विभागों के प्रभार हैं। मुख्यमंत्री नामों की चर्चा में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। आपको बता दें पंजाबी राजपूत परिवार से नाता रखने वाली आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ी हुई हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा की सदस्य निर्वाचित हुई। 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं। आतिशी अब सीएम केजरीवाल की जगह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। आपको बता दें आतिशी ने 2019 में पूर्वी लोकसभा सीट से संसदीय चुनाव लड़ा था, हालांकि ये चुनाव वे बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर से 4.77 लाख मतों से हार गई थीं। इस लोकसभा चुनाव में आतिशी तीसरे नंबर पर आईं थीं।

Live Updates

  • 17 Sept 2024 7:39 AM GMT

    आतिशी डमी सीएम, दिल्ली के लिए दुख:द- स्वाति मालीवाल

    दिल्ली की नई सीएम बनने जा रही आतिशी पर स्वाति मालीवार ने निशाना साधते हुए कहा कि आतिशाी के माता -पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। सीएम केजरीवाल पर उनके आवास पर मारपीट का आरोप लगाने वाली मालीवाल ने दिल्ली का नया सीएम बनने जा रही आतिशी को लेकर कहा कि आज का दिन दिल्ली के लिए दुखद है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी के माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं। उन्होंने आतिशी को डमी सीएम बताया साथ ही इसे कहा भगवान दिल्ली की रक्षा करे।

  • 17 Sept 2024 7:27 AM GMT

    दिल्ली के लिए दुखद दिन -मालीवाल

    आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए सीएम के लिए आतिशी के नाम पर सहमति बनी हुई है। दूसरी तरफ आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे दिल्ली के लिए दुखद दिन बताया है। 

  • 17 Sept 2024 7:20 AM GMT

    सुनीता केजरीवाल सीएम बनने की इच्छुक नहीं-सौरभ भारद्वाज

    आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा सुनीता केजरीवाल सीएम बनने की इच्छुक नहीं।

  • 17 Sept 2024 7:19 AM GMT

    बीजेपी पर निशाना, चुनाव तक आतिशी सीएम-गोपाल राय

    आप नेता गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा बीजेपी ने तमाम कोशिश की कि अरविंद केजरीवाल जेल से इस्तीफा दे दें और सरकार गिराई जा सके। लेकिन केजरीवाल ने बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। राय ने आगे कहा हम चाहते हैं कि चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कराए जाएं। आतिशी को सर्वसम्मति से सीएम चुना गया है। अरविंद केजरीवाल पहले इस्तीफा देंगे। फिर नई सरकार की दावेदारी पेश की जाएगी। आज ही इस्तीफा होगा और आज ही दावेदारी पेश की जाएगी। नये मंत्रिमंडल के बारे में पार्टी बैठकर फैसला लेगी। केजरीवाल जनता के  बीच जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। जब तक केजरीवाल बहुमत से दोबारा सीएम नहीं बन जाते तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेगे।

  • 17 Sept 2024 7:15 AM GMT

    बीजेपी ने आतिशी को बताया पपेट सीएम

    दिल्ली सीएम के नाम को लेकर बीजेपी ने आतिशी को पपेट सीएम बताया।

  • 17 Sept 2024 7:08 AM GMT

    दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी

    आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने जा रही है, इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी। केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आतिशी के पास सबसे अधिक विभागों के प्रभार हैं। केजरीवाल के सीएम इस्तीफे के ऐलान के बाद आतिशी का नाम सीएम बनने की रेस की सूची में सबसे टॉप पर चल रहा था। केजरीवाल ने अपने आवास पर आप विधायक दल की बैठक बुलाई , बैठक में विधायक दल के नेता के तौर पर आतिशी के नाम पर मुहर लगी।

  • 17 Sept 2024 7:04 AM GMT

    दो दिवसीय विधानसभा सत्र

    दिल्ली विधानसभा सत्र की बैठक 26 ,27 सितंबर को बुलाई गई है। आतिशी इस सत्र को संबोधित करेगी।

Created On :   17 Sept 2024 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story