राजनीति: जम्मू-कश्मीर से मुंबई लौटे पर्यटकों ने सरकार का किया धन्यवाद

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जगहों पर फंसे लोगों को वापस लाने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को कुछ पर्यटकों ने मुंबई पहुंचकर राहत की सांस ली। श्रीनगर से मुंबई लौटे लोगों के साथ न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की।
श्रीनगर से लौटी निधि ने बताया कि सबसे पहले तो मुंबई पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। हमें वहां से लाने के लिए मैं सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। उन्होंने पहलगाम घटना के बारे में कहा कि हम लोग 21 अप्रैल को श्रीनगर से पहलगाम गए। 22 तारीख को हमारा घूमने का प्लान था। लेकिन, किसी कारण हम नहीं जा सके। इसके बाद आतंकी घटना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद हम सभी अपने होटल में चले गए। सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया है। सरकार ने हमें भरोसा दिलाया कि वह हमारे साथ है।
श्रीनगर से लौटे बुजुर्ग कमल किशोर ने बताया कि हम श्रीनगर रामकथा के लिए गए थे। हम लोग पहलगाम में नहीं थे। जब पहलगाम में आतंकी घटना हुई तो रामकथा को स्थगित कर दिया गया। नितिन चत्रे ने कहा कि फंसे हुए लोगों को फ्लाइट से लाया जा रहा है। हादसे के बारे में हमें न्यूज के माध्यम से पता चला। सरकार को जो करना चाहिए उसने किया।
एक महिला यात्री ने बताया कि हम 17 तारीख को कश्मीर गए थे। हम 20-25 मिनट में पहलगाम पहुंचने ही वाले थे, तभी यह घटना घटी। लेकिन मैं महाराष्ट्र सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे हमसे मिलने आए, सभी से बात की और जब वे हमसे मिले तो राहत की अनुभूति हुई। जिस दिन घटना हुई थी हम सभी लोग भय में थे, लेकिन उस दिन कहीं भी नहीं जा सकते थे। लेकिन, अगले दिन सब कुछ ठीक हो गया।
एक अन्य यात्री ने कहा कि तीन दिनों में अगर खुशी चेहरे पर आई है तो आज आई। जब हमारे लोग महाराष्ट्र अपने घर आ रहे हैं। श्रीनगर से वापस लौटीं एक बुजुर्ग यात्री ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है। पहलगाम में आतंकी घटना को लेकर बहुत दुख है। सब घबरा गए थे।
एक अन्य बुजुर्ग ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि हम लोग मुंबई पहुंच गए। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी सेफ था। एक युवती ने बताया कि वह श्रीनगर में थी। पहलगाम नहीं गई। घटना के स्थानीय लोगों और सरकार से मदद मिली। श्रीनगर से लौटे एक बच्चे ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है।
एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि कश्मीर बहुत अच्छा है। आतंकी घटना का हमें दुख है। सरकार अच्छा काम कर रही है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्था मिली है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 April 2025 11:00 PM IST