अंतरराष्ट्रीय: विएना में संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस समारोह शुरू

विएना में संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस समारोह शुरू
ऑस्ट्रिया के विएना में 2025 संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 4 दिनों तक चलेगा।

बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के विएना में 2025 संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 4 दिनों तक चलेगा।

इस समारोह का आयोजन विएना में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में चीन के स्थायी मिशन और विएना में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में विएना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख, विभिन्न देशों के स्थायी प्रतिनिधि, वरिष्ठ राजनयिक और अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों सहित 500 से अधिक अतिथि शामिल हुए।

विएना में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में चीन के स्थायी प्रतिनिधि ली सोंग ने प्रदर्शनी में युद्धरत राज्यों (476 ईसा पूर्व - 221 ईसा पूर्व) की बांस की पट्टियों, समकालीन चीनी सुलेख और चित्रकलाओं का संयोजन करते हुए, चीनी अक्षरों और संस्कृति की विरासत और विकास का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि 80 साल पहले, चीनी प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने चीनी ब्रश के साथ विश्व इतिहास में एक रंगीन अध्याय लिखा। चीन संयुक्त राष्ट्र के प्राधिकरण और स्थान तथा अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की दृढ़ता से रक्षा करेगा।

समारोह में विएना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की महानिदेशक घड़ा वैली और "व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि" संगठन के कार्यकारी सचिव रॉबर्ट फ्लॉयड ने चीनी भाषा के अद्वितीय आकर्षण और चीनी संस्कृति की गहनता को प्रदर्शित करने के लिए चीनी भाषा दिवस की गतिविधियों की प्रशंसा की।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 April 2025 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story