राजनीति: रांची अंबेडकर जयंती पर मानव शृंखला बनाएंगे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता

रांची  अंबेडकर जयंती पर मानव शृंखला बनाएंगे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई रांची में अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक मानव श्रृंखला बनाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आईएएनएस को दी।

रांची, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई रांची में अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक मानव श्रृंखला बनाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आईएएनएस को दी।

उन्होंने कहा, ''डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिन विचारों और उद्देश्यों के साथ संविधान की रचना की थी, उसे केंद्र की एनडीए सरकार मिटाने पर तुली है। मानव शृंखला के आयोजन का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों के प्रति लोगों को जागरूक करना और भारतीय जनता पार्टी की संविधान विरोधी गतिविधियों का पर्दाफाश करना है।''

महतो ने कहा कि मानव शृंखला के दौरान लोगों के हाथों में भारतीय संविधान की प्रतियां और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कटआउट्स होंगे। इस तरह के कार्यक्रम जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महानगर और जिला इकाइयों के अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, विधायकों और विभिन्न निगम, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों के साथ बैठक हुई।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू चार दिवसीय झारखंड यात्रा पर 13 अप्रैल की शाम को रांची पहुंचेंगे। वहीं 14 अप्रैल को मानव श्रृंखला में पार्टी के कई अन्य नेता शामिल होंगे।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा देश में विषाक्त वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है। संविधान की ओर से आम नागरिकों को जो अधिकार दिए गए हैं, उन पर चोट की जा रही है। आम लोगों के बीच विभाजन की रेखा पैदा करने की कोशिश करने वाली शक्तियों और संविधान की रक्षा के लिए हमें निरंतर उनके मंसूबों के खिलाफ आंदोलनरत रहना होगा। जनता को उनकी सच्चाइयों से अवगत कराना कांग्रेस का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि संविधान रक्षा अभियान के तहत वर्षभर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चलाए जाने हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2025 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story