राजनीति: लंदन में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं, इससे देश की छवि को नुकसान सांसद प्रमोद तिवारी

लंदन में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं, इससे देश की छवि को नुकसान  सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा विदेशों में भारत की छवि खराब कर रही है।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनए)। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा विदेशों में भारत की छवि खराब कर रही है।

तिवारी ने कहा, “लंदन में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं है। इससे भारत की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचता है। भाजपा जो जहर बो रही है, उसे खुद भी भुगतना पड़ेगा। उनके नेता विदेश जाते हैं, तो वहां लोग विरोध करते हैं। भारत माता की छवि को बरकरार रखना चाहिए, लेकिन भाजपा खतरनाक खेल, खेल रही है।”

कन्हैया कुमार को लेकर भाजपा की टिप्पणी पर तिवारी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “क्या कन्हैया हिंदू नहीं हैं? क्या भाजपा ने हिंदुत्व का सर्टिफिकेट देने का दफ्तर खोल रखा है? कन्हैया हिंदू हैं, लेकिन उनके विचार भाजपा से अलग हो सकते हैं। यह गलत है कि भाजपा किसी को हिंदुत्व का सर्टिफिकेट दे। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

तिवारी ने इसे भाजपा की संकीर्ण सोच बताया और कहा कि विचारों का मतभेद होना अलग बात है, लेकिन किसी की पहचान पर सवाल उठाना गलत है।

तिवारी ने इमिग्रेशन बिल और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, “लोकसभा में सुना कि बांग्लादेशी बंगाल और असम के रास्ते आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी कौन करता है? भारत सरकार। पिछले 11 साल से भाजपा सत्ता में है। अगर बांग्लादेशी घुस आए, तो यह भाजपा की नाकामी है। सीमा पर निगरानी उनकी जिम्मेदारी है। बांग्लादेशी असम गए, वहां आपकी सहयोगी सरकार है। बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पहुंचे, वहां भी आपकी सरकार है। फिर घुसपैठ का अपराध भाजपा के सिर पर ही है।”

उन्होंने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा, “जब भाजपा पर सवाल उठते हैं, तो वे सफाई देते हैं। यह उनका हक है। लेकिन विदेश में भारत की छवि खराब करना और घुसपैठ पर चुप्पी साधना उनकी गलती है।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2025 11:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story