राजनीति: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों की सुरक्षा की बात कैसे की जा सकती है अनिल देशमुख

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं, तो आम लोगों की सुरक्षा की बात कैसे की जा सकती है अनिल देशमुख
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि राज्य में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की बात कैसे की जा सकती है।

नागपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि राज्य में केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा की बात कैसे की जा सकती है।

अनिल देशमुख ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ होती है। छेड़छाड़ होने के बाद शिकायत की जाती है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती। जब कार्रवाई नहीं हुई तो खुद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे बेटी के साथ थाने गईं। उन्होंने वहां जाकर पूछा कि शिकायत करने के बाद कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यह हालत केंद्रीय मंत्री की है तो आम लोगों की क्या हालत होगी। यह बहुत बड़ा सवाल आज महाराष्ट्र की जनता के सामने है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को महाराष्ट्र में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकना चाहिए। कानून-व्यवस्था की स्थिति महाराष्ट्र में अच्छी हो, उसके लिए प्रयास करना चाहिए। पुलिस का खौफ महाराष्ट्र में नहीं है, इसलिए लोग इस तरीके की घटना को अंजाम दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की जो हिम्मत करता है, तो आम आदमी के बच्चों के साथ छेड़खानी क्यों नहीं करेगा। इसके बारे में राज्य सरकार को सोचना चाहिए। कानून-व्यवस्था की स्थिति किस तरीके से सुधारे, इसके ऊपर काम करना चाहिए।

बता दें कि हाल में केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2025 5:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story