राजनीति: 'आप' के तीन दिग्गजों पर था भ्रष्टाचार का आरोप, ले गई थी पुलिस, तीनों हारे

आप के तीन दिग्गजों पर था भ्रष्टाचार का आरोप, ले गई थी पुलिस, तीनों हारे
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए जोर का झटका है। हैट्रिक की कोशिश में पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। वहीं भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ चली है। दिल्ली की 13 हॉट सीट्स ऐसी थीं जिन पर सबकी निगाहें टिकी थीं। इनमें से ज्यादातर पर आप मुंह के बल गिरी है। जनता ने उन तीन दिग्गजों को भी खारिज किया जो आप का बड़ा चेहरा माने जाते रहे। सत्येंद्र जैन, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया वो नाम हैं जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, जेल गए और चुनाव में भी मात मिली।

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए जोर का झटका है। हैट्रिक की कोशिश में पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। वहीं भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ चली है। दिल्ली की 13 हॉट सीट्स ऐसी थीं जिन पर सबकी निगाहें टिकी थीं। इनमें से ज्यादातर पर आप मुंह के बल गिरी है। जनता ने उन तीन दिग्गजों को भी खारिज किया जो आप का बड़ा चेहरा माने जाते रहे। सत्येंद्र जैन, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया वो नाम हैं जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, जेल गए और चुनाव में भी मात मिली।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से शकूरबस्ती, जंगपुरा और नई दिल्ली पर सबकी निगाहें जमी थीं। आप कैबिनेट के तीन बड़े नाम यहां से लड़े, लेकिन नतीजे इनके पक्ष में नहीं आए। शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन को 35,871 वोट मिले, उन्हें 20,998 मतों से मात मिली। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने हराया। उन्हें 56,869 मत प्राप्त हुए हैं।

मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से टिकट थमाया गया, लेकिन वो उसे भी नहीं बचा पाए। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को 38,184 वोट मिले और भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह को 38,859 वोट मिले। वो 675 वोटों से पिछड़ गए। सिसोदिया पर कथित शराब घोटाले नीति में शामिल होने का आरोप था।

वहीं पार्टी को सबसे बड़ा झटका पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की हार से लगा है। उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। 4,000 से भी ज्यादा मतों से उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है।

तीनों ही जेल गए थे और तीनों को जनता ने नकार दिया। वहीं आतिशी, जो लगभग तीन महीने सीएम रहीं, वो पिछड़ते-पिछड़ते बाजी अपने नाम कर गईं। उन्होंने रमेश बिधूड़ी को तकरीबन 3,000 मतों से मात दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Feb 2025 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story