दुर्घटना: मध्य प्रदेश के सतना में बेकाबू डंपर घर में घुसा, एक की मौत

मध्य प्रदेश के सतना में बेकाबू डंपर घर में घुसा, एक की मौत
मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को एक बेकाबू डंपर एक घर में जा घुसा। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह हादसा रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में हुआ।

सतना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को एक बेकाबू डंपर एक घर में जा घुसा। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह हादसा रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में हुआ।

गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर रघुनाथपुर के एक मकान की दीवार से टकराते हुए घर के अंदर जा घुसा। इस डंपर ने घर में बैठे आजाद सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। वह दीवार के नीचे दब गया। उसे काफी मशक्कत करने के बाद मलबे से बाहर निकाला गया।

इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। मगर, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया गया है कि डंपर सीधे दीवार से टकराया था और उसके मलबे में आजाद सिंह दब गया था। आसपास के लोगों ने काफी देर प्रयास किया और मलबे को हटाने के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मृतक आजाद सिंह के चाचा रविंद्र सिंह ने बताया कि डंपर सीधे मकान की दीवार से टकराया और आजाद उसकी चपेट में आ गया था। उसकी पैर की हड्डी टूट गई थी। उसे अस्पताल लाया गया। लेकिन, समय से इलाज नहीं मिल सका और इस कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान डंपर दीवार से टकराया और घर के भीतर घुस गया। इस हादसे में उनका बेटा घायल हुआ था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिवार और आस-पड़ोस में कोहराम मच गया। किसी को भी इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jan 2025 7:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story