राजनीति: प्रार्थना पीएम दीर्घायु हों और 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें सीएम विष्णुदेव साय

प्रार्थना पीएम दीर्घायु हों और 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें  सीएम विष्णुदेव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रदेश के तीन करोड़ जनता की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

रायपुर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रदेश के तीन करोड़ जनता की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज जन्मदिन है। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की तरफ से उनको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। भगवान से दुआ करते हैं कि वह स्वस्थ और दीर्घायु रहें, वह 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें। स्वच्छता ही सेवा है। हम स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ कर रहे हैं। अगले 15 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से यह कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। जिसमें मैराथन दौड़ का भी आयोजन है। स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि स्वच्छता को लोग अपनी आदत बना लें।

राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि, हमारे नौ महीने के शासनकाल और उनके कार्यकाल के दौरान के नौ महीने की अगर तुलना किया जाए तो हमारे कार्यकाल के दौरान कम घटनाएं हुई हैं। कांग्रेस शासनकाल के दौरान ज्यादा अपराध हुए हैं। हमारी सरकार बेहतर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही रायपुर के तेलीबांधा तालाब में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

सरकार की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने की योजना है। वहीं नगरीय निकायों में 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' अभियान चलाया जाएगा।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री समेत तमाम दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई दी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हृदयतल से पीएम को बधाई दी है। पोस्ट में लिखा गया है, 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2024 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story