दुर्घटना: मध्य प्रदेश के सिवनी में बारातियों का वाहन पलटा, 3 की मौत और 5 घायल

मध्य प्रदेश के सिवनी में बारातियों का वाहन पलटा, 3 की मौत और 5 घायल
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बारातियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दूल्हा-दुल्हन सहित पांच घायल हैं।

सिवनी, 13 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बारातियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दूल्हा-दुल्हन सहित पांच घायल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घंसौर थाना क्षेत्र के लालपुर में रविवार की रात एक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस शादी में हिस्सा लेने आए लोग सोमवार को लौट रहे थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

पुलिस के मुताबिक बोलेरो में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दुल्हन की बहन भी है। दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 May 2024 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story