दुर्घटना: मध्य प्रदेश तेज रफ्तार वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, चार लोगों की मौत और दो घायल

मध्य प्रदेश तेज रफ्तार वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, चार लोगों की मौत और दो घायल
मध्य प्रदेश में जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

भोपाल, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चालक ने तेज रफ्तार वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो दिया। वाहन पुल की रेलिंग से टकराने के बाद नदी में गिर गया।

चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "घटना दोपहर करीब 3.30 से 3.45 बजे हुई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर है, लेकिन वे होश में हैं।"

कार में सवार लोग एक बकरा भी ले जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वे पास के देवता को बकरे की प्रतीकात्मक भेंट देने के बाद लौट रहे थे, जो एक अनुष्ठान का हिस्सा था, क्योंकि सभी लोग एक ही समुदाय से थे। हालांकि, बकरा दुर्घटना में बच गया।"

अधिकारी के अनुसार, घायल यात्री बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बचे हुए लोगों के बयानों का इंतजार कर रही है।

बता दें कि चरगवां थाने की टीम हादसे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थानीय निवासियों की मदद से कार में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

चारों मृतक चौकीताल गांव के निवासी हैं। मृतकों की पहचान किशन पटेल (35), महेंद्र पटेल (35), सागर पटेल (17) और राजेंद्र पटेल (35) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान मनोज प्रताप (35) और जितेंद्र पटेल लोधी (36) के रूप में हुई है, जो चौकीताल के ही रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी पुष्टि करते हुए कहा, "मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" जिस पुल पर दुर्घटना हुई वह जबलपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2025 12:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story