Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 7 April 2025 2:43 PM IST
Shahdol News: विचारपुर खेल मैदान में बालिकाओं के लिए चेंजिंग रूम और टॉयलेट नहीं
विचारपुर में फुटबाल का अभ्यास करने वाली महिला खिलाडिय़ों को चेंजिंग रूम और टॉयलेट नहीं होने के कारण आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जरूरत पडऩे पर बालिकाएं असहज महसूस करती हैं। यह समस्या एक या दो साल से नहीं बल्कि पूरे पांच साल से है।
- 7 April 2025 2:36 PM IST
Shahdol News: जयसिंहनगर-रीवा नई रेल लाइन 8 साल से ठंडे बस्ते में
जयसिंहनगर-रीवा नई रेल लाइन के सर्वे के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में मंजूरी के बाद 8 साल से मामला ठंडे बस्ते में है। 121.087 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट से अंचल को बड़ी उम्मीदें है। भारतीय रेल द्वारा सर्वे की मंजूरी के लिए पूर्व में जारी पत्र रविवार को शहडोल के अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हुआ।
- 7 April 2025 2:27 PM IST
Shahdol News: रामनवमी पर जवारा विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन
चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन रविवार को समूचा जिला श्रीराम की भक्ति में लीन रहा। रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन भी हो गया। जिले भर में रविवार को जगत जननी मां जगदंबा की उपासना के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
- 7 April 2025 2:15 PM IST
Seoni News: पिता का संघर्ष देख बेटे ने की वकालत की पढ़ाई, पैरवी कर 12 साल बाद दिलाया न्याय
पिता की खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाने के लिए बेटे ने वकालत की पढ़ाई की और 12 साल बाद हाईकोर्ट में पैरवी कर न्याय दिलाया। मामला अनूपपुर जिले में जमुना कॉलरी निवासी पुलिस विभाग में पदस्थ मिथिलेश पांडेय का है, जिन्हे 2013 में आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त किया गया।
- 7 April 2025 2:06 PM IST
Seoni News: खेत में कर रहा था गांजे की खेती, 72 पौधे जब्त
छपारा पुलिस ने खेत में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भीमगढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम सालीवाड़ा निवासी मन्नु उइके के खेत पहुंचे तो मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती मिली।
- 7 April 2025 1:55 PM IST
Seoni News: हाईवे पर डीजल चुराकर भाग रहे तीन आरोपी दबोचे
हाइवे पर डीजल चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्य बंडोल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और डीजल से भरी कैन, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य सामान जब्त किया है।
- 7 April 2025 1:45 PM IST
Seoni News: आग से 40 एकड़ से ज्यादा गेहूं की खड़ी फसल हुई खाक
जिले में फसलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। केवलारी क्षेत्र में करीब 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार खापा और उससे सटे गांव देहवानी में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई।
- 7 April 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: लापरवाही से अधेड़ की मौत, तीन पर कार्रवाई
शहर के खिरकापुरा में दुर्गा पंडाल में काम करते वक्त एक अधेड़ गिर गया था। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर रेफर किया गया था। नागपुर में अधेड़ की मौत हो गई थी। नागपुर से मर्ग डायरी मिलने पर पुलिस ने पंडाल में लापरवाही पूर्वक काम कराने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
- 7 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: दो भीषण हादसे दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरे हादसे में पिता-पुत्र घायल
चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया के एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया था। हादसे में गंभीर रुप से घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- 7 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 07-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.79 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 6 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.09 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
Created On :   7 April 2025 8:00 AM IST