Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 6 April 2025 4:15 PM IST
रांची के सीएम हेमंत सोरेन ने की जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रामनवमी पर रांची के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। सोरेन ने तपोवन मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
- 6 April 2025 3:50 PM IST
अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक देखकर श्रद्धालु हुए भावविभोर
रामनवमी पर श्री राम लला के दर्शन करने के लिए रविवार को देशभर से श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। यहां पर दोपहर में ठीक 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया! जिसे देख कतारबद्ध श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
- 6 April 2025 3:35 PM IST
तेजस्वी के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने पढ़ी शायरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने रविवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के वक्फ संशोधन को लेकर दिए गए एक बयान पर शायरी पढ़ी।
- 6 April 2025 3:31 PM IST
पूर्वांचल के किसानों के लिए वरदान साबित होगा महराजगंज की रोहिन नदी का बैराज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजगंज में रोहिन नदी पर बनाए गए बहुप्रतीक्षित बैराज का उद्घाटन किया। यह परियोजना पूर्वांचल के हजारों किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। इससे न केवल महराजगंज बल्कि आसपास के नौतनवां और लक्ष्मीपुर क्षेत्रों के किसानों को भी भरपूर सिंचाई सुविधा मिलेगी।
- 6 April 2025 3:23 PM IST
म्यांमार के भूकंप पीड़ितों के लिए 405 टन चावल लेकर पहुंचा नौसेना का जहाज
भूकंप से प्रभावित म्यांमार की सहायता के लिए भारत सरकार का ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ जारी है। भारतीय नौसेना का कहना है कि भारत की ओर से 405 टन चावल सहित 442 टन राहत सामग्री की एक नई खेप लेकर नौसेना का जहाज म्यांमार के शहर यांगून पहुंच चुका है।
- 6 April 2025 3:02 PM IST
हितेश को स्वर्ण मिलने के साथ भारत ने 6 पदकों को लेकर किया अभियान समाप्त
भारतीय मुक्केबाजी दल ने विश्व मुक्केबाजी की तरफ से आयोजित एलीट स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने पहले प्रदर्शन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसमें फोज डू इगुआकु में विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील 2025 में एक स्वर्ण और एक रजत सहित छह पदक जीते।
- 6 April 2025 3:00 PM IST
झारखंड के संथाल परगना में बच्चा चोरी की अफवाह में पिट रहे बेगुनाह लोग
झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल में बच्चा चोरी की अफवाह में बेगुनाहों की पिटाई की घटनाएं आम हो गई हैं। पिछले एक महीने में प्रमंडल के अलग-अलग इलाकों में कम से कम 12 घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ के गुस्से का शिकार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि राज्य में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है।
- 6 April 2025 2:54 PM IST
रामेश्वरम पहुंचे मोदी
रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में PM मोदी ने की पूजा-अर्चना
- 6 April 2025 2:41 PM IST
तेजस्वी यादव को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने दी विवादित टिप्पणी
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को स्वार्थी बताया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ऐसे पिता के बेटे हैं, जो गिरगिट की तरह अपना रंग बदलते रहे हैं।
Created On :   6 April 2025 8:00 AM IST