Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 31 Jan 2025 10:35 AM IST
बजट सत्र
बजट सत्र की आज से शुरुआत, थोड़ी देर में संसद भवन पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- 31 Jan 2025 10:33 AM IST
पीएम मोदी ने वाशिंगटन डीसी विमान हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे पर दुख जताया है। रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर एक हेलीकॉप्टर और विमान हवा में टकरा गए थे, जिसमें 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे। पीएम मोदी ने इसी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट डाला। इसमें उन्होंने कहा, “वाशिंगटन डीसी में दुखद विमान हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दुख के क्षण में हम अमेरिकी लोगों के साथ खड़े हैं।”
- 31 Jan 2025 10:31 AM IST
PM मोदी का संबोधन
बजट सत्र से पहले संबोधन में बोले PM मोदी- समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम
- 31 Jan 2025 10:24 AM IST
इकोनॉमिक सर्वे से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑटो और आईटी स्टॉक्स में तेजी
संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश होने से पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर हरे निशान में खुले। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9:34 पर सेंसेक्स 106.57 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,866 और निफ्टी 59.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,306 पर था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इकोनॉमिक सर्वे संसद में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। यह काफी महत्वपर्ण सर्वे होता है। इसमें पिछले एक साल में देश की वित्तीय सेहत की स्थिति की जानकारी मिलती है। साथ ही इकोनॉमिक ट्रेंड, चुनौतियों और अवसरों के बारे में बताया जाता है।
- 31 Jan 2025 10:02 AM IST
बजट सत्र के पहले दिन संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा में अलग-अलग आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश करेंगी।
- 31 Jan 2025 9:50 AM IST
धर्म संसद में सनातन बोर्ड का प्रस्ताव पारित, देवकीनंदन ठाकुर बोले- जल्द हो गठन
संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुलाई गई सनातन धर्म संसद बैठक में सनातन बोर्ड से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया है। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि धर्म संसद में सनातन बोर्ड को लेकर प्रस्ताव पारित हो गया है और जल्द ही बोर्ड बनना चाहिए।
- 31 Jan 2025 9:38 AM IST
अंधेपन का शिकार बनाने वाले 'ऑन्कोसेरसियासिस' से मुक्त होने वाला पहला अफ्रीकी देश बना नाइजर
नाइजर के सार्वजनिक स्वास्थ्य, जनसंख्या और सामाजिक मामलों के मंत्री गरबा हकीमी ने देश के ऑन्कोसेरसियासिस मुक्त होने की आधिकारिक घोषणा की। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, नाइजर इस बीमारी को खत्म करने वाला अफ्रीका का पहला देश बन गया है। जिसने विशेष रूप से कुछ जलमार्गों के पास रहने वाली आबादी को प्रभावित किया था।
- 31 Jan 2025 9:34 AM IST
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 31 Jan 2025 9:18 AM IST
सीएम यादव का क्योटो दौरा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्योटो में संजूसांगेंडो मंदिर का दौरा किया। वह जापान के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।
- 31 Jan 2025 9:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा आज का तापमान
जम्मू-कश्मीर में आज का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST