Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 31 Jan 2025 11:25 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर
सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि गुरुवार रात एलओसी पर आतंकवादी गतिविधि का पता चला। सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को घेर लिया।
- 31 Jan 2025 11:20 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
देश तेज गति से ले रहा है निर्णय, गरीबों को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिला
- 31 Jan 2025 11:15 AM IST
राष्ट्रपति अभिभाषण
गरीबों को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- 31 Jan 2025 11:12 AM IST
राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू
बोली- महाकुंभ हादसे पर दुख, लोगों के जल्द ठीक होने की कामना
- 31 Jan 2025 11:05 AM IST
बजट सत्र
संसद में बजट सत्र शूरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण भी हुई शूरु बोली- संविधान निर्माताओं को नमन
- 31 Jan 2025 11:00 AM IST
बजट सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- ‘तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में हैं, विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे’
संसद का बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। 18वीं लोकसभा के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है। ये बजट सत्र एक नया विश्वास पैदा करेगा और नई ऊर्जा देगा।
- 31 Jan 2025 10:56 AM IST
महाकुंभ भगदड़ एक कड़वी सच्चाई, इसे स्वीकार करना होगा स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती
महाकुंभ भगदड़ को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने घटना को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सिर्फ व्यवस्था के नाम पर ढोल पीटा गया और यह घटना एक कड़वी सच्चाई है जिसे स्वीकार करना पड़ेगा।
- 31 Jan 2025 10:52 AM IST
ग्रेटर नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, बिग बास्केट में करते थे काम
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो पुलिस की गोली से घायल हो गए हैं और बाकी चार को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
- 31 Jan 2025 10:46 AM IST
दिल्ली चुनाव
AAP नेताओं की रणनीतिक बैठक शुरू, केजरीवाल, भगवंत मान और संजय सिंह मौजूद
- 31 Jan 2025 10:40 AM IST
PM मोदी
हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन और समान अधिकार मिले इस विषय पर फैसले होंगे
Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST