Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 31 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
31 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 31 Jan 2025 8:47 AM IST

    दिल्ली में कैसा रहेगा आज का तापमान

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

  • 31 Jan 2025 8:45 AM IST

    प्रयागराज के जिला अधिकारी ने इस खबर को बताया निराधार

    प्रयागराज के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा किसोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है। डायवर्जन स्कीम सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू की गई थी। अब लगभग सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं और डायवर्जन स्कीम को पुलिस हटा रही है। हमने पुलिस को बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। सिर्फ 2 और 3 फरवरी को वसंत पंचमी के स्नान पर डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की एक बहुत ही अलग प्रक्रिया है, मेला अधिकारी और DIG सभी को इसकी जानकारी देंगे। कमिश्नरेट क्षेत्र में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है

  • 31 Jan 2025 8:40 AM IST

    सीएम यादव क्योटो के लिए रवाना

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओसाका से क्योटो के लिए रवाना हुए।

  • 31 Jan 2025 8:35 AM IST

    पवित्र स्नान करने श्रद्धालुओं पहुंच रहे यूपी

    प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र के घाटों पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।

  • 31 Jan 2025 8:34 AM IST

    जानें दिल्ली का मौसम

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरे की स्थिति जारी है। 

  • 31 Jan 2025 8:32 AM IST

    कर्नाटक लोकायुक्त ने डाली रेड

    कर्नाटक लोकायुक्त ने सात अलग-अलग मामलों में बेंगलुरु, बेलगावी, चित्रदुर्ग, रायचूर और बागलकोट में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

Created On :   31 Jan 2025 8:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story