Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 3 April 2025 10:12 AM IST
देश के मौसम में भारी बदलाव, जानें मौसम का हाल
देश में भारी गर्मी का सिलसिला जारी होने वाला है। दिल्ली वासियों के लिए गर्मी ने सख्त रुख अपनाया है।
- 3 April 2025 10:03 AM IST
टैरिफ का ऐलान करते समय बोले ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने व्यापारिक साझेदारों के साथ वही करेगा, जो वे दशकों से अमेरिका के साथ करते आ रहे हैं
- 3 April 2025 9:54 AM IST
रिजिजू दोपहर 1 बजे राज्यसभा में पेश करेंगे बिल
संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज दोपहर एक बजे राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल को पेश करेंगे
- 3 April 2025 9:45 AM IST
आज राज्यसभा में पेश होगा वक्फ संशोधित विधेयक
लोकसभा से वक्फ संशोधित विधेयक पास होने के बाद आज गुरुवार को उच्च सदन राज्यसभा में पेश किया जाएंगा
- 3 April 2025 9:29 AM IST
बिम्सटेक समिट में 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष
थाईलैंड में आयोजित बिम्सटेक समिट में पीएम मोदी समेत 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे।
- 3 April 2025 9:12 AM IST
बिम्सटेक शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय थाईलैंड यात्रा के लिए हुए रवाना ,बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
- 3 April 2025 8:26 AM IST
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पर बहस के बाद लोकसभा में वैधानिक प्रस्ताव पारित
Created On :   3 April 2025 8:00 AM IST