Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 3 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 03-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 1 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 3 April 2025 1:00 PM IST
तमिलनाडु सीएम वक्फ संशोधन बिल को SC में देंगे चुनौती
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा है कि, वे वक्फ संशोधन बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
- 3 April 2025 12:55 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे बोले मैं कभी नहीं झुकूंगा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि, अगर बीजेपी के लोग मुझे डराकर झुकाना चाहते हैं, मैं कभी नहीं झुकूंगा।
- 3 April 2025 12:51 PM IST
राज्यसभा में दोपहर 1 बजे बोलेंगे जेपी नड्डा
आज दोपहर 1 बजे राज्यसभा में जेपी नड्डा बोलेंगे।
- 3 April 2025 12:45 PM IST
थोड़ी देर में राजसभा में पेश होगा वक्फ संसोधन बिल
राजसभा में दोपहर 1 बजे वक्फ संसोधन बिल पेश किया जाएगा।
- 3 April 2025 12:40 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के सभी जज घोषित करेंगे अपनी संपत्ति
सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपनी संपत्ति घोषित करेंगे, सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर CJI समेत 30 जजों ने जानकारी डाली है।
- 3 April 2025 12:35 PM IST
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने बुलाई आपात बैठक
JKAS अधिकारियों के तबादले पर मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने NC MLAs की आपात बैठक बुलाई है।
- 3 April 2025 12:30 PM IST
पीएम मोदी से मिलेंगे तमिलनाडु के वित्त मंत्री
तमिलनाडु के लिए फंड जारी करने के संबंध में वित्त मंत्री थेनारसु पीएम मोदी से मिलेंगे।
- 3 April 2025 12:25 PM IST
सोने की चमक फीकी पड़ी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 92,980 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 3 April 2025 12:20 PM IST
चांदी की कीमत घटी
चांदी के भाव में बीते दिन सुबह के मुकाबले करीब 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,04,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   3 April 2025 8:00 AM IST