Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 3 April 2025 12:15 PM IST
निफ्टी 23,290 के नीचे आया
देश का शेयर बाजार आज (03 अप्रैल 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, निफ्टी 47.55 अंक यानि कि 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,284.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 3 April 2025 12:10 PM IST
सेंसेक्स में 210 अंकों की गिरावट
देश का शेयर बाजार आज (03 अप्रैल 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 210.46 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,406.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 3 April 2025 12:05 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया गुरुवार की सुबह 24 पैसे की गिरावट के साथ 85.75 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 85.68 प्रति डॉलर पर खुला था।
- 3 April 2025 12:00 PM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे कम होकर 94.71 रुपए और डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 17-17 पैसे घटकर क्रमश: 100.94 रुपए और 92.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे कम होकर 104.72 रुपए और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 3 April 2025 12:00 PM IST
संसद में वक्फ विधेयक को जबरन पारित किया गया, यह संविधान पर सीधा हमला है सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में इसे संविधान पर सीधा हमला बताया और कांग्रेस सांसदों से कहा कि वे भाजपा शासित एनडीए सरकार की नाकामियों को 'आक्रामकता' के साथ उजागर करें।
- 3 April 2025 11:56 AM IST
पंजाब तरनतारन में हड़ताल पर बस कर्मी, 7 अप्रैल से बड़े आंदोलन की चेतावनी
पंजाब में सरकारी बस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत तरनतारन बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
- 3 April 2025 11:50 AM IST
JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी
वक्फ बिल के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएंगे: JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी
- 3 April 2025 11:45 AM IST
वक्फ बिल
वक्फ बिल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे: JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी
- 3 April 2025 11:37 AM IST
हर कीमत पर प्रदेश को बनाएंगे ड्रग मुक्त पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह
पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा हटाए जाने और राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर बड़ा बयान दिया है।
- 3 April 2025 11:30 AM IST
प्रकाशित हुई एक्टर वीर दास की पहली किताब ‘द आउटसाइडर’
अभिनेता-कॉमेडियन, लेखक वीर दास की लिखी किताब प्रकाशित हो चुकी है। वीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि ‘द आउटसाइडर’ लिखने में उन्हें लगभग दो साल लगे। कहानी ऐसी है, जिसे लिखने में उन्होंने खूब मेहनत की है और यह केवल उनकी नहीं, बल्कि सभी लोगों की है।
Created On :   3 April 2025 8:00 AM IST