Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 2 April 2025 11:15 AM IST
किरण रिजीजू
वक्फ बिल से गरीब मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा, वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा होगा।
- 2 April 2025 11:01 AM IST
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज, बरनाला में मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने की बैठक
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई 'युद्ध नशे विरुद्ध' मुहिम के तहत पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बरनाला के जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में सिविल, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।
- 2 April 2025 10:54 AM IST
जगदंबिका पाल बोले ' वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास', विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल पर चर्चा के लिए स्पीकर ओम बिरला ने 8 घंटे का समय तय किया है। बिल को एक ओर जहां जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका काल ने कल्याणकारी बताया तो वहीं विपक्ष के कई नेताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया।
- 2 April 2025 10:41 AM IST
वक्फ संशोधन विधेयक
वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन राष्ट्रहित में करना चाहिए: किरेन रिजीजू
- 2 April 2025 10:35 AM IST
वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह शहाबुद्दीन रजवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बुधवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है, बल्कि इससे उन्हें काफी लाभ होगा। उन्होंने दावा किया कि कुछ राजनीतिक समूह विधेयक के बारे में अनावश्यक भय फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
- 2 April 2025 10:31 AM IST
राजस्थान अलवर साइबर सेल पर लॉ स्टूडेंट से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया इनकार
राजस्थान के अलवर जिले में साइबर सेल के पुलिसकर्मियों पर एक लॉ स्टूडेंट के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और मोबाइल छीनने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का दावा है कि उसने अपनी शिकायत को लेकर कई बार पुलिस के पास गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
- 2 April 2025 10:26 AM IST
रांची के पास गांव में जुलूस के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल
रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में मंगलवार की रात आदिवासियों के त्योहार सरहुल पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। इस संघर्ष में दोनों पक्ष से करीब सात-आठ लोग घायल हो गए हैं।
- 2 April 2025 10:21 AM IST
सपा नेता बोले पार्टी बिली का विरोध करेगी
सपा नेता रामगोपाल यादव बोले हमारी पार्टी वक्फ बिल का विरोध करेगी।
- 2 April 2025 10:15 AM IST
हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का निधन
बैटमैन का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का निधन हो गया है।
Created On :   2 April 2025 8:00 AM IST