Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 29 Jan 2025 2:34 PM IST
राजेंद्र नगर विधानसभा से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव अरोड़ा 'आप' में शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव से चंद रोज पहले बुधवार को भाजपा को एक और झटका लगा जब राजेंद्र नगर विधानसभा में रहने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
- 29 Jan 2025 2:18 PM IST
डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टिकट 31 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के टिकट 31 जनवरी से आम बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
- 29 Jan 2025 2:09 PM IST
यमुना पानी के मुद्दे पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। हार के डर से आपदा वाले घबरा गए हैं। क्या हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं? दिल्ली का हर निवासी हरियाणा द्वारा भेजा गया वही पानी पीता है। पिछले 11 सालों से यह प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है। गलतियों को माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है, लेकिन जो लोग जानबूझकर गलत नीयत से पाप करते हैं, उन्हें न तो दिल्ली कभी माफ करती है और न ही देश।
- 29 Jan 2025 1:54 PM IST
पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के करोड़ों नागरिक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। यह बहुत जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी एक विकसित देश का मॉडल शहर बने।
- 29 Jan 2025 1:46 PM IST
महाकुंभ भगदड़: तेजस्वी यादव ने जाहिर किया दुख
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने महाकुंभ भगदड़ पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा है कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ और श्रद्धालुओं के घायल होने और मौत की अत्यंत दुखद खबर हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, भगवान सबको सकुशल रखें।
- 29 Jan 2025 1:34 PM IST
महाकुंभ भगदड़ पर बिहार डिप्टी सीएम का बयान
बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए कहा कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी समीक्षा कर रहे हैं। लोगों से उन्होंने शांति बनाए रखने की भी अपील की है।
- 29 Jan 2025 1:26 PM IST
इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5, अब तक 21 लोगों का रेस्क्यू, बचाव अभियान जारी
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (27 जनवरी) शाम इमारत ढहने से काफी लोग मलबे में दब गए। मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। वहीं, 21 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो सकें। दरअसल, सोमवार को एक चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे के बाद आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जाहिर किया था।
- 29 Jan 2025 1:20 PM IST
जल संकट आतिशी ने एलजी को चिट्ठी लिखकर लगाया राजनीतिक हित साधने का आरोप
दिल्ली में यमुना के पानी में अमोनिया के बढ़े स्तर को लेकर अब आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच रार ठनती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री आतिशी ने एलजी को पत्र लिखकर "भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठने" का आग्रह किया है।
- 29 Jan 2025 1:19 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 29-जनवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 14 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
Created On :   29 Jan 2025 8:16 AM IST