Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Jan 2025 12:05 PM IST
सौरभ भारद्वाज का केंद्र से सवाल
बॉर्डर पार कर के दिल्ली तक कैसे आए बांग्लादेशी, सौरभ भारद्वाज का केंद्र से सवाल
- 28 Jan 2025 11:59 AM IST
यूपी के रायबरेली में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल है।
- 28 Jan 2025 11:47 AM IST
प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से मनमाने दाम वसूल रही हैं विमान कंपनियां राघव चड्डा
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए फ्लाइट किराए कम करने की सरकार से अपील करते हुए ये सवाल उठाया है कि जिन फ्लाइट में आम दिनों में टिकट 5 से 6 हजार का होता था, वह 50 से 60 हजार का मिल रहा है।
- 28 Jan 2025 11:43 AM IST
नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, लूट और चोरी के 24 से ज्यादा मामले हैं दर्ज
नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद घायल भी हुआ है। उनके पास से अवैध हथियार और लूट तथा चोरी का माल बरामद हुआ है। इन दोनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
- 28 Jan 2025 11:38 AM IST
बेटी राशा संग द्वारका पहुंचीं रवीना टंडन, नागेश्वर महादेव-रुक्मिणी देवी के किए दर्शन
अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ द्वारका पहुंचीं, जहां उन्होंने रुक्मिणी मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले अभिनेत्री नागेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही द्वारका जगत मंदिर पहुंची और ठाकुरजी के दर्शन किए।
- 28 Jan 2025 11:24 AM IST
UP: बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच गिरा, 7 की मौत, 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागपत में मंगलवार (28 जनवरी) को एक बड़ा हादसा हो गया। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई है। जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 50 से भी ज्यादा श्रद्धालु के नीचे दबे होने की संभावना है।
- 28 Jan 2025 11:21 AM IST
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, आईटी और फाइनेंस शेयरों में खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार के मुख्य सूचकांकों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। सुबह 9:45 पर सेंसेक्स 384 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,750 और निफ्टी 78 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,907 पर था।
- 28 Jan 2025 11:17 AM IST
सैफ अटैक केस
पुलिस ने दर्ज किया आरोपी के पश्चिम बंगाल में रहने वाले रिश्तेदार का बयान
Created On :   28 Jan 2025 8:02 AM IST