Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Jan 2025 11:12 AM IST
जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 12वीं बार पैरोल मिली
हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मंगलवार को एक बार फिर पैरोल दी गई। इस बार 30 दिनों की पैरोल मिली है। पिछले चार सालों में यह राम रहीम सिंह की 12वीं पैरोल है।
- 28 Jan 2025 11:06 AM IST
गैर स्थानीय लोगों की हत्या के मामले में एनआईए ने कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह आतंकवादियों द्वारा गैर-स्थानीय लोगों की हत्या के मामले में मंगलवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की।
- 28 Jan 2025 11:01 AM IST
बागपत में हादसा निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मचान के ढहने से 25 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया। इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका है।
- 28 Jan 2025 10:55 AM IST
अमेरिकी की वित्तीय सहायता का निलंबन मोजाम्बिक के हेल्थ सेक्टर के लिए चुनौतीपूर्ण होगा पीएम लेवी
अमेरिका से मोजाम्बिक को वित्तीय सहायता के संभावित निलंबन ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों, विशेष रूप से स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा लेवी ने कहा कि अमेरिका से वित्तीय सहायता नहीं मिलने पर हमारी स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा सकती हैं।
- 28 Jan 2025 10:50 AM IST
सूडान सेना के कब्जे के तीन दिन बाद भी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में आग जारी
सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) द्वारा महत्वपूर्ण परिसर पर नियंत्रण हासिल करने के तीन दिन बाद भी खार्तूम ऑयल रिफाइनरी अभी भी आग और धुएं से घिरी हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिफाइनरी के कार्यवाहक निदेशक हुशाम मोहम्मद बाबिकिर ने कहा कि एसएएफ के रिफाइनरी पर नियंत्रण वापस लेने से पहले कच्चे तेल के स्टोरेज टैंकों में आग लगा दी गई थी।
- 28 Jan 2025 10:36 AM IST
महाकुंभ 2025
महाकुंभ 2025 में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा हुआ 15 करोड़ के पार
- 28 Jan 2025 10:30 AM IST
NIA की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में 6 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, आतंकी साजिश से जुड़ा है मामला
Created On :   28 Jan 2025 8:02 AM IST