Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Dec 2024 1:55 PM IST
सेंसेक्स में महज 2 अंकों की तेजी, निफ्टी भी हरे निशान पर आया
देश का शेयर बाजार (Share Market) सुबह सपाट स्तर पर खुला था। लेकिन, दोपहर तक इसकी चरल में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 2.34 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत बढ़कर 78,542.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 3.25 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत बढ़कर 23,756.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 24 Dec 2024 1:40 PM IST
चंडीगढ़ नगर निगम में पार्षदों के बीच मारपीट हुई
चंडीगढ़ नगर निगम में मंगलवार को बैठक के दौरान पार्षदों के बीच मारपीट की खबर है। यहां कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पार्षदों के बीच हाथापाई भी हो गई।
- 24 Dec 2024 1:25 PM IST
बांग्लादेश नागरिक हुए अरेस्ट
देश की राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश के पांच नागरिक गिरफ्तार हुए हैं।
- 24 Dec 2024 1:17 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-दिसंबर-2024 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.77 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 नवंबर 2024 को औसतन 92.77 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 24 Dec 2024 1:16 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-दिसंबर-2024 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 नवंबर 2024 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 24 Dec 2024 1:15 PM IST
बॉक्सिंग डे टेस्ट कोन्स्टास के डेब्यू की पुष्टि, हेड की फिटनेस पर फैसला बाकी
युवा खिलाड़ी सैम कोन्स्टास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फिटनेस टेस्ट अब तक क्लियर नहीं हुआ है। यह अहम मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा।
- 24 Dec 2024 1:03 PM IST
राजस्थान 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम
राजस्थान के कोटपूतली के बड़ियाली गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां तीन साल की एक बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई। 20 घंटे से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी बच्ची बोरवेल में फंसी हुई है।
- 24 Dec 2024 12:37 PM IST
चुनावी मैदान में सीएम आतिशी के सामने कौन?
सूत्रों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को कालका जी सीट से कांग्रेस की अलका लांबा टक्कर देंगी।
- 24 Dec 2024 12:20 PM IST
ओडिशा ने किया अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में न्यायिक अकादमी के पास 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।
- 24 Dec 2024 12:09 PM IST
कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवारों के नाम!
दिल्ली आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों के नाम तय किए है। यह जानकारी सूत्रों की ओर से आई है।
Created On :   24 Dec 2024 7:59 AM IST