Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 23 April 2025 2:25 PM IST
Jabalpur News: अनियमितता..कागजों में ही बांट दिया मध्यान्ह भोजन
अवकाश के दिन जिले के 11 स्कूलों में कागजों में ही मध्यान्ह भोजन बांट देने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही 10 स्कूल के शिक्षकों ने एएमएस पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड कर दी। गलती जाहिर होते ही आनन-फानन में जिला शिक्षा केंद्र ने सभी 21 प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- 23 April 2025 2:15 PM IST
Seoni News: भीषण जलसंकट के बीच 21 दिन में आधा मीटर खाली हो गया भीमगढ़ बांध
भीमगढ़ बांध का जलस्तर कम होने से जिला मुख्यालय में निर्मित हुई भीषण जलसंकट की स्थिति के बाद जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग, नगर पालिका सहित जनप्रतिनिधि हरकत में हैं। भीमगढ़ बांध से इस माह 2 अप्रैल से पानी छोडऩा बंद किए जाने से पड़ोसी जिले बालाघाट में भी हायतौबा मची है।
- 23 April 2025 2:05 PM IST
Seoni News: वेयरहाऊस से अनाज से भरी बोरियां हुई चोरी, शिकायत के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
समीपी ग्राम मकरझिर के एक वेयर हाऊस से बड़ी संख्या में अनाज से भरी बोरियां चोरी होने से हडक़ंप मच गया। घटना की रिपोर्ट धूमा थाने में दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अनाज से भरी 349 बोरियां चोरी हो गई।
- 23 April 2025 1:55 PM IST
Seoni News: कुरई थाना के धनौली गांव में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला
कुरई थाना के धनौली गांव में सोमवार की रात एक मकान में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने सो रही एक महिला पर हमला कर दिया। हालांकि महिला सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौली ग्राम निवासी फुलवंता पति सूर्यकुमार शेेंद्रे (26) घर पर सो रही थी।
- 23 April 2025 1:45 PM IST
Seoni News: 75 प्राइवेट स्कूलों ने बढ़ा दी मनमानी फीस, थमाया नोटिस
जिले के प्राइवेट स्कूल संचालकों ने शिक्षा को मानो कमाई का जरिया बना लिया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब जांच समिति ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। दस्तावेज खंगाले तो पाया गया कि मनमर्जी से फीस बढ़ा दी गई।
- 23 April 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: मोहरली में पानी को तरसे रहवासी, बोर का वॉटर लेवल घटा, चार दिन से सप्लाई बंद
भीषण गर्मी के बीच मोहरली में चार दिन से पानी सप्लाई बंद है। 300 घरों के लोग पानी को तरस गए हैं। हालात ये हैं कि लोगों को एक-एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। वार्ड में पहुंच रहे निगम के टैंकर नाकाफी साबित हो रहे हैं।
- 23 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: मनरेगा के हाल: तीन माह से नहीं मिली मजदूरी, परेशान हो रहे मजदूर
ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देने और ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोकने के लिए मनरेगा के तहत काम कराए जाते है। लेकिन जिले में मनरेगा के तहत काम करने वाले हजारों मजूदरों को पिछले तीन माह से मजदूरी नहीं मिली है। इसका सीधा असर जिले में चल रहे कामों पर पड़ रहा है।
- 23 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 23-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 23 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 23-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 22 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 23 April 2025 1:00 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत, सीएम ममता ने कहा, 'हम सभी के लिए दुखद समय'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमें उपलब्ध कराई गई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, कश्मीर में हुए अत्यंत दुखद हमले में हमारे राज्य के तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।"
Created On :   23 April 2025 7:59 AM IST