Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Feb 2025 10:07 PM IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कराह आश्रम पहुंचे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कराह आश्रम पहुंचे और सियापिया मिलन समारोह में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा,"पटिया वाले महाराज और इस धाम पर जो आनंद आया है। ऐसा लगा, गौ माता की सेवा का अद्भूत धाम है, एक तरह से जीते-जीते आंखों में स्वर्ग दिखाई दे रहा है। यहां आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। यहां कुंभ की तरह जनता बड़ी भारी संख्या में आई है। 33 करोड़ाें देवी देवताओं का वास अगर किसी प्राणी में है तो वह गौ माता में है...मैं परमात्मा से कामना करता हूं कि ये आस्था और श्रद्धा का धाम हमेशा जगमगाता रहे। सरकार से जो बन पड़ेगा वह सहयोग किया जाएगा।"
- 17 Feb 2025 10:03 PM IST
अमित शाह कल जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुलाकात करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह कल जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति में जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
- 17 Feb 2025 9:52 PM IST
पीएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत किया। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
- 17 Feb 2025 9:30 PM IST
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ट्रम्प से फोन पर बात की
यूक्रेन पर यूरोपीय इमरजेंसी बैठक से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ट्रम्प से फोन पर बात की है।
- 17 Feb 2025 9:09 PM IST
सीएम नीतीश कुमार के साथ JDU दफ्तर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
सीएम नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह JDU दफ्तर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
- 17 Feb 2025 8:54 PM IST
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।
- 17 Feb 2025 8:31 PM IST
दिल्ली CM के शपथग्रहण के लिए NDA के सभी दलों को भेजा जाएगा निमंत्रण
दिल्ली CM के शपथग्रहण के लिए NDA के सभी दलों को निमंत्रण भेजा जाएगा।
- 17 Feb 2025 8:22 PM IST
कतर के अमीर की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी
कतर के अमीर की अगवानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे।
- 17 Feb 2025 8:01 PM IST
सीईसी को लेकर संतुलित फैसला हो- कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा है कि सीईसी को लेकर संतुलित फैसला हो, सिर्फ कार्यपालिका ना चयन करे।
- 17 Feb 2025 7:44 PM IST
हिंदुओं के हित में बोलने की सजा मिली सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा से सोमवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। सस्पेंड विधायकों में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, विश्वनाथ कारक और बंकिम घोष का नाम शामिल है।
Created On :   17 Feb 2025 8:00 AM IST