Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Feb 2025 7:20 PM IST
Jabalpur News: तीन दिन पति की लाश के साथ रहती मिली महिला
गोराबाजार थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा होम्स में रहने वाले कैंट बोर्ड के सफाई कर्मी 55 वर्षीय रमेश कुमार बाल्मीक की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी यह मानती रही कि उसके पति सो रहे हैं और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
- 17 Feb 2025 7:20 PM IST
Jabalpur News: गांव के पास मगरमच्छों ने डाला डेरा, दहशत में ग्रामीण
खमरिया से लगे सोनपुर गांव में एक साथ कई मगरमच्छ दिखने से दहशत का माहौल बना हुआ है। मगरमच्छों के झुंड में सबसे विशालकाय 9 फीट लंबा मगरमच्छ विगत दाे दिन से धूप सेंकने पानी से निकलकर चट्टान पर बैठता है, उसे देखने के लिए मजमा लग जाता है।
- 17 Feb 2025 7:19 PM IST
Jabalpur News: रात एक बजे के बाद स्टेशन पर उमड़ी भीड़, 4 हजार से अधिक यात्री जमा होने पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ में अभी भी कोई कमी नहीं हो रही है। खासकर शुक्रवार और शनिवार को तो यह भीड़ रोजाना की अपेक्षा दोगुनी हो रही है, जिसके चलते स्पेशल ट्रेनें चलाने की नौबत आ रही है।
- 17 Feb 2025 7:19 PM IST
Jabalpur News: कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में जा गिरी, दंपति ने दम तोड़ा
प्रयागराज से जबलपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी महाराजपुर निवासी दंपति की मौत हो गई, वहीं 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 17 Feb 2025 7:18 PM IST
Jabalpur News: लम्हेटा केबल स्टे ब्रिज अब भी भू-अर्जन के चक्कर में अटका
नर्मदा के ऊपर लम्हेटा से उस पार लम्हेटी गांव तक बन रहा केबल स्टे ब्रिज दावा किया जा रहा था कि वर्ष 2024 की शुरुआत माहों में चालू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण सेतु का यह दावा अब लेकिन 2025 में भी धराशायी होता नजर आ रहा है। इस केबल स्टे ब्रिज का वर्क शुरुआती और अंतिम छोर में लंबे समय से अटका हुआ है।
- 17 Feb 2025 7:11 PM IST
अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद भारत को नुकसान हो रहा
अमेरिका की तरफ से भारत को मिलने वाली 1.82 अरब रुपए की आर्थिक मदद पर रोक लगाने के फैसले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ट्रंप सरकार के समर्थन में अमेरिका गए थे, लेकिन ट्रंप के अमेरिका की सत्ता में आने के बाद नुकसान भारत को ही हो रहा है।
- 17 Feb 2025 6:38 PM IST
Shahdol News: सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनीवासी, नगरपालिका उदासीन
शहर की सबसे पुरानी व बड़ी न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहवासी लंबे समय से सीवर लाइन जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। सीवर जाम होने से लोगों के घरों के टॉयलेट जाम रहे आते हैं। निस्तारी पानी बामुश्किल निकल पाता है।
- 17 Feb 2025 6:37 PM IST
Shahdol News: इलाज के साथ झाडफ़ूक करा रहे पीलिया के मरीज
आधुनिकता के इस युग में भी आदिवासी जिले के कुछ क्षेत्रों में पीलिया जैसी बीमारी का इलाज झाड़ फूंक से करा रहे हैं। कोयलांचल धनपुरी में पीलिया तेजी से फैल रहा है।
- 17 Feb 2025 6:37 PM IST
Shahdol News: गूगल मैप के गलत नक्शे ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी
प्रयागराज में महाकुंभ से लौटकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित अन्य शहरों को जाने वाले वाहन चालकों को शहडोल शहर के अंदर से प्रवेश कर जाना पड़ता था। ऐसा गूगल मैप के कारण हो रहा था।
- 17 Feb 2025 6:37 PM IST
Shahdol News: ओपीएम प्रबंधन पर सोन नदी में केमिकल युक्तपानी छोडऩे का आरोप
बकहो नगर परिषद के तीन पार्षद, भाजपा पदाधिकारी सहित 10 नागरिक लगातार दूसरे दिन रविवार को भी आमरण अनशन पर भूतहा नाला के समीप बैठे। अनशन पर बैठे जनप्रतिनिधि और नागरिकों का आरोप है कि ओरियंट पेपर मिल (ओपीएम) द्वारा सोन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है।
Created On :   17 Feb 2025 8:00 AM IST