Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Feb 2025 7:29 PM
उत्तर प्रदेश में आज पेश होगा बजट
आज से उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। जिसे लेकर राज्य में सियासत गर्म है।
- 17 Feb 2025 7:19 PM
उत्तर प्रदेश बजट सत्र से पहले सुरक्षा व्यवस्था टाइट
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के DGP प्रशांत कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ कल 18 फरवरी से शुरू हो रहे, विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- 17 Feb 2025 7:08 PM
एस जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की।
- 17 Feb 2025 6:46 PM
पटना जंक्शन पर देखी गई लोगों की भारी भीड़
महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए पटना जंक्शन पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
- 17 Feb 2025 6:36 PM
प्रयागराज के नैनी ब्रिज पर भारी ट्रैफिक जाम लगा
महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर नैनी ब्रिज पर भारी ट्रैफिक जाम लगा।
- 17 Feb 2025 6:30 PM
त्रिपुरा सीएम माणिक साहा ने सीएम भजन लाल के रात्रिभोज में हिस्सा लिया
राजस्थान के उदयपुर में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने जग मंदिर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की ओर से आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लिया।
- 17 Feb 2025 6:02 PM
ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त
ज्ञानेश कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। वे राजीव कुमार की जगह लेंगे।
- 17 Feb 2025 5:49 PM
गिरफ्त से बाहर रणवीर इलाहाबादिया
मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने जानकारी दी है कि रणवीर इलाहाबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट और गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, और पुलिस मामले की जांच भी कर रही है, लेकिन रणवीर ने अभी तक एजेंसियों से संपर्क नहीं किया है।
मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने कहा है कि महाराष्ट्र साइबर और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं आया है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर को 24 तारीख को पेश होने का आदेश दिया है।
- 17 Feb 2025 5:30 PM
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर हवाई अड्डे पहुंचे
केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मंत्रियों के सम्मेलन के लिए उदयपुर हवाई अड्डे पहुंचे।
- 17 Feb 2025 5:17 PM
महाकुंभ की वजह से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़
महाकुंभ की वजह से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ दिखी।
Created On : 17 Feb 2025 2:30 AM