Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Dec 2024 9:50 PM IST
'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक पर मोहन यादव का बयान
'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमारे पहले लोकसभा के चुनाव सभी विधानसभा चुनाव के साथ हुए थे। आज की स्थिति में इसकी(चुनावों की) लागत 30 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। फिर भी पूरे साल चुनाव चलते रहते हैं। ऐसे में वन नेशन वन इलेक्शन के तहत चुनाव हो जाने से न केवल लागत की राशि बचेगी बल्कि विकास के लिए भी पूरे 5 साल मिलेंगे। यह अच्छा प्रस्ताव है... हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द ये बिल पारित होकर हमारे देश में लागू होगा।"
- 17 Dec 2024 9:26 PM IST
अमित शाह ने 90 मिनट तक झूठ बोला - जयराम रमेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा भाषण पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में 90 मिनट तक भाषण दिया और अन्य भाजपा नेताओं ने भी भाषण दिया। लोकसभा में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की बात हुई लेकिन राज्यसभा में 'एक भाषण अनेक वक्ता' की स्थिति रही। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 90 मिनट तक झूठ बोला। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी पर हमला था, यह भाषण नहीं था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता का अपमान किया।"
- 17 Dec 2024 9:16 PM IST
मेड इन चाइना फाइटर जेट के सहारे दम दिखा रहे PAK-बांग्लादेश
चीन लगातार पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ हथियारों के समझौते कर रहा है। मिलिट्री मेलजोल बढ़ा रहा है. दोनों देशों को चीन एडवांस फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम दे रहा है। इस तरह के रक्षा समझौते से भारत के आसपास रीजनल सिक्योरिटी का मामला गंभीर होता जा रहा है। भारत ऐसी गंभीर अवस्था के लिए पहले से तैयार है। भारत के पास दोनों देशों की तुलना में सुपीरियर एयर डिफेंस सिस्टम और मिलिट्री एडवांटेज है।
- 17 Dec 2024 8:55 PM IST
वोटबैंक की राजनीति करती है कांग्रेस- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस करती है, वोटबैंक की राजनीति हम नहीं कर रहे हैं। वोटबैंक की राजनीति करके मुस्लिम बहनों के साथ इतने दिनों तक अन्याय करने का काम... कांग्रेस पार्टी ने किया है। हमने तो ट्रिपल तलाक समाप्त करके मुस्लिम माताओं-बहनों को अधिकार दिया।
अमित शाह ने कहा कि अभी हाल में हुए चुनाव में हमने अजीबो-गरीब नजारा देखा। इतने साल चुनाव हुए, लेकिन मैंने आजतक किसी को आम सभाओं में संविधान को लहराते नहीं देखा। संविधान को लहराकर और झूठ बोलकर कुत्सित प्रयास कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया। संविधान लहराने और बहकाने का मुद्दा नहीं है, संविधान विश्वास है, संविधान श्रद्धा है।
- 17 Dec 2024 8:37 PM IST
राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला
राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि हर गांव में मोहब्बत की दुकान खोलने की महत्वाकांक्षा रखने वाले लोग की भाषण भी हमने बहुत सुने हैं। मोहब्बत दुकान से बेचने की चीज नहीं है, मोहब्बत प्रचार की चीज नहीं है। मोहब्बत दिल में बसाने का जज्बा है, मोहब्बत दूसरों को महसूस कराने का लम्हा है।
- 17 Dec 2024 8:18 PM IST
बीजेपी ने 16 साल में किए 22 संशोधन- अमित शाह
राज्यसभा में अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने 16 साल राज किया और 22 बार संविधान में संशोधन किया। वहीं कांग्रेस ने 55 साल राज किया और 77 बार संविधान में परिवर्तन किया।भाजपा और कांग्रेस दोनों ने परिवर्तन किए, लेकिन परिवर्तन का उद्देश्य क्या था? इससे पार्टी का संविधान में विश्वाश का पता चलता है। प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय संविधान में पहला संशोधन किया गया और 19A जोड़ा। ये संशोधन अभियक्ति की आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कर्टेल करने के लिए किया गया। इसी तरह 24वां संशोधन किया गया और इसके माध्यम से नागरिकों के मौलिक अधिकार कम कर दिए गए। इसी तरह कांग्रेस ने सिर्फ अपने उद्देश्य के लिए संविधान में कई संशोधन किए।
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे पहला संशोधन 101वां संशोधन किया। हम जीएसटी को लेकर आए और देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने का काम किया। दूसरा संशोधन हम 102वां संशोधन लाए। नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लास को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।
- 17 Dec 2024 7:44 PM IST
बीजेपी के 20 से ज्यादा सांसद रहे गैरहाजिर, अब पार्टी अपने ही सांसदों के खिलाफ जारी करेगी नोटिस
देश में इस वक्त वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर सियासत गर्म है। संसद में मंगलवार को वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। फिर वोटिंग हुई। जिसमें बीजेपी के ही 20 से ज्यादा सांसद वोटिंग करने नहीं पहुंचे। जिसके बाद पार्टी ने अपने सांसदों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।
बता दें कि, आज वोटिंग के दौरान बीजेपी के 20 से ज्यादा सांसद मौजूद नहीं थे। इससे पहले बीजेपी ने अपने लोकसभा सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हीप जारी किया था। मंगलवार को सरकार ने संसद में 'एक देश, एक चुनाव' को लेकर 'संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024' और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 लेकर आई।
- 17 Dec 2024 7:40 PM IST
Jabalpur News: रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या, किचन में मिली लाश
माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित करमेता पुरानी बस्ती में रहने वाले बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मी का शव रविवार को उनके घर के किचन से बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा शव का पीएम कराए जाने पर मौत केे कारणों का खुलासा होने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती में रहने वाले संतोष चौबे उम्र 73 वर्ष बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए थे और मकान में अकेले रहते थे।
- 17 Dec 2024 7:27 PM IST
विजय हजारे टॉफी से नजरअंदाज हुए पृथ्वी शॉ
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए टीम का एलान कर दिया गया. टीम में स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली. हाल ही में गुजरे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में शॉ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में अब उन्हें वनडे टूर्नामेंट यानी विजय हजारे ट्रॉफी की टीम से नजरअंदाज कर दिया गया.
- 17 Dec 2024 7:25 PM IST
Jabalpur News: हाई कोर्ट बार अध्यक्ष के विरुद्ध आया अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन निरस्त
मप्र हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष डीके जैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। अधिवक्ता नीलेश जैन सहित अन्य ने इस आवेदन के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सामान्य सभा बुलाए जाने की माँग की थी। एसोसिएशन के सचिव परितोष त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन हाई कोर्ट बार के नियमों के अनुरूप नहीं है।
Created On :   17 Dec 2024 8:00 AM IST