Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 15 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 16 March 2025 1:02 AM IST

    रिटायर होने वाला है गूगल असिस्टेंट

    गूगल ने हाल ही में एक बड़ी चौंका देने वाली घोषणा की है। उन्होंने आधिकारीक तौर पर ऐलान किया है कि उनका क्लासिक गूगल असिस्टेंट इस साल के अंत तक रिटायर होने वाला है। उसकी जगह एंड्रॉयड पर डिफॉल्ट असिस्टेंट की जिम्मेदारी जेमिनी संभालेगा। इस बात की जानकारी देते हुए गूगल ने बताया कि क्लासिक गूगल असिस्टेंट अब ज्यादातर एंड्रॉयड डिवाइस पर या नए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

  • 16 March 2025 12:47 AM IST

    'अब जनता केजरीवाल को पसंद नहीं कर रही' - बीजेपी विधायक रविंद्र सिंह नेगी

    भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा, "हमने महिला दिवस पर 2500 वाली योजना शुरू कर दी है। पंजाब में तो इनकी(AAP) सरकार है, वहां ये क्यों 1000 रुपए नहीं दे रहे हैं? अब जनता अरविंद केजरीवाल को पसंद नहीं कर रही है। वे चुनाव हारते ही गायब हो चुके हैं।"

  • 16 March 2025 12:19 AM IST

    'नहीं तो पंजाब सरकार को सबक सिखाएगी जनता..' - केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गोहाना में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहर की हत्या पर कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मैं तुरंत इसका संज्ञान लूंगा। इसकी जानकारी लूंगा। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।"

    पंजाब के खंडवाला के ठाकुरद्वारा मंदिर में हुए विस्फोट पर उन्होंने कहा, "पंजाब सरकार को अलर्ट रहना चाहिए, अगर वे अलर्ट नहीं होंगे तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी।"

  • 16 March 2025 12:01 AM IST

    'मुंह में फेविकोल लगाकर बैठे हैं केजरीवाल' - मनजिंदर सिंह सिरसा

    दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "वे (AAP) लोग हताश हैं, उनके नेता अरविंद केजरीवाल मुंह में फेविकोल लगाकर बैठे हैं। जब से वे दिल्ली की सत्ता से बाहर हुए हैं, तब से वे पंजाब में कुर्सी तलाश रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सभी योजनाएं पूरी होती हैं..."

    AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भाजपा नेता लक्ष्मी कांता चावला से मुलाकात पर उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति असफल होता है, निराश होता है, तो वह किनारा तलाशता है। अगर अरविंद केजरीवाल लक्ष्मीकांता चावला के घर जाकर भाजपा में शामिल होने की सोच रहे हैं, तो भाजपा उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।"

  • 15 March 2025 11:30 PM IST

    मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीती ट्रॉफी

    विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के खिताबी जंग में मुंबई इंडियंस ने 8 रनों से बाजी मार ली है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

  • 15 March 2025 11:21 PM IST

    मुंबई इंडियंस को मिली 9वीं सफलता

    मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत के काफी करीब पहुंच गई है। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें नौवी सफलता हाथ लगी है।

  • 15 March 2025 11:20 PM IST

    18वें ओवर में डीसी ने खोए दो विकेट

    एमआई के दिए टारगेट का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले के 18वें ओवर चौथी और पांचवी गेंद पर मैरीजन कप्प और शिखा पांडे का विकेट गंवा दिया है।

  • 15 March 2025 11:06 PM IST

    16 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल का स्कोर

    मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल ने 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं।

  • 15 March 2025 10:44 PM IST

    डीसी को लगा पांचावां झटका

    विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के खिताबी जंग में एमआई के दिए लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका लग चुका है। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाज जी कामलिनी आउट हुई।

  • 15 March 2025 10:32 PM IST

    8 ओवरों के बाद डीसी का स्कोर

    मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 8 ओवरों में 44 रन बनाए। लेकिन इस वक्त तक उन्होंने 4 विकेट खो दिए हैं।

Created On :   15 March 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story