Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 15 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
15 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 15 April 2025 10:34 AM IST

    जम्मू-कश्मीर के लसाना में आतंकवादियों से मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन, अतिरिक्त बल रवाना

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लसाना क्षेत्र में बीती रात संदिग्ध आतंकियों ने सेना की एक टुकड़ी पर गोलीबारी की। यह हमला उस समय हुआ जब सेना की एक गश्ती पार्टी इलाके में अपनी नियमित निगरानी कर रही थी। गोलीबारी की इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

  • 15 April 2025 10:23 AM IST

    जयपुर ईडी ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर मारा छापा

    केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर छापेमारी शुरू की। प्रताप सिंह राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। यह कार्रवाई प्रदेश के चर्चित 2,850 करोड़ रुपये के पीएसीएल घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह पर आरोप है कि घोटाले की कुछ राशि उनके पास भी है।

  • 15 April 2025 10:03 AM IST

    सिंगापुर के पूर्व पीएम लूंग ने कहा एक बार लगने के बाद टैरिफ को हटाना मुश्किल

    अमेरिका खुद के लिए बेहतर करना चाहता है और यूएस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे देश अपने लिए अच्छा करते हैं या नहीं। सिंगापुर के पूर्व पीएम लूंग ने कहा कि नए टैरिफ बहुत लंबे समय तक चलने वाला है। यह जल्द ही खत्म होने वाला नहीं है, क्योंकि एक बार जब आप टैरिफ लगा देते हैं, एक बार जब आप अपने मार्केट की रक्षा करते हैं, तो इसे हटाना बहुत मुश्किल होता है।

  • 15 April 2025 9:42 AM IST

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मंगलवार 15 अप्रैल से नामांकन शुरू

    देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मंगलवार 15 अप्रैल से नामांकन शुरू हो गई है। प्रत्याशी मंगलवार सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक नामांकन कर सकेंगे। जबकि सोमवार दोपहर दो बजे से नामांकन फॉर्म जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जेएनयू चुनाव में कुल पंजीकृत वोटर्स की संख्या 7906 है, जिनमें महिला मतदाता 43% और पुरुष मतदाता 57% हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और चुनाव समिति चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाए रखने की दिशा में तैयारी में जुटे हैं। 

  • 15 April 2025 9:20 AM IST

    मेहुल चोकसी को आर्थिक अपराधी घोषित करने वाली ईडी की याचिका पिछले 7 साल से लंबित

    मुंबई की एक अदालत में भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को आर्थिक अपराधी घोषित करने वाली ईडी की याचिका पिछले सात साल से लंबितहै। आपको बता दें फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें ईडी की ओर से जुलाई 2018 में याचिका दायर कर मेहुल को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने और इस एक्ट के तहत उसकी संपत्ति जब्त करने की मांग की थी। लेकिन मामले में बार बार सुनवाई और देरी के चलते ये अधर में लटकी। जबकि आरोपी चोकसी बॉम्बे हाईकोर्ट में अपने वकीलों से बार बार कई आवेदन लगाता रहा। आरोपी ने ईडी की याचिका में कई खामियों को लेकर अदालत में आरोप लगाए।

  • 15 April 2025 9:01 AM IST

    एनटीयूसी वार्ता में बोले लूंग, अमेरिकी टैरिफ से वैश्विक अनिश्तिता पैदा हुई

    सिंगापुर के पूर्व पीएम सीन लूंग ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के चलते वैश्विक अस्थिरता बढ़ गई है। अर्थव्यवस्था में आई ये अनिश्चितता बहुत लंबे समय तक रहेगी। अब सहायक और स्थिर बाह्य वातावरण मिलना संभव नहीं रह गया है। एनटीयूसी वार्ता में लूंग ये सब बोले। 

  • 15 April 2025 8:44 AM IST

    भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद एक और बड़ा खुलासा

    भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है। भारत में वांछित मेहुल की गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसियों की सात साल से अधिक समय की मेहनत और दिन-रात एक कर के की गई जांच-पड़ताल का नतीजा है। जांच एजेंसियों को करीब-करीब तीन देशों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब उनके हाथ बड़ी सफलता लगी है।

  • 15 April 2025 8:25 AM IST

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2023 से नई पुस्तकें प्रकाशित की जा रही हैं। कक्षा एक से 6 की किताबें पहले आ चुकी हैं। अब कक्षा 4, 5, 7 और 8 की किताबें जारी की जा रही हैं। सभी किताबों के नाम नहीं बदले गए हैं। जैसे कक्षा 6 की विज्ञान की किताब अंग्रेजी में क्यूरियोसिटी, हिंदी में जिज्ञासा और उर्दू में तजस्सुस है

  • 15 April 2025 8:15 AM IST

    शिक्षाविदों और भाषा विशेषज्ञों के बीच छिड़ी बहस

    देशभर में छिड़े भाषा विवाद के बीच राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने अंग्रेजी माध्यम की अपनी कई नई पाठ्यपुस्तकों को रोमन लिपि में हिंदी नाम दे दिए हैं। इनमें अंग्रेजी की पुस्तकें भी शामिल हैं। पुस्तकों को हिंदी शीर्षक दिए जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस कदम के बाद शिक्षाविदों और भाषा विशेषज्ञों के बीच बहस छिड़ गई

  • 15 April 2025 8:04 AM IST

    शिवकुट्टी ने अंग्रेजी बुक्स के बदले गए नामों को लेकर एनसीईआरटी की आलोचना की

    केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवकुट्टी ने बीते दिन सोमवार को एनसीईआरटी के अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों के लिए हिंदी शीर्षक अपनाने के फैसले की कड़ी निंदा  की। उन्होंने इसे गंभीर तर्कहीनता और भारत की भाषाई विविधता को कमजोर करने वाला कदम करार दिया।

Created On :   15 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story