Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
14 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 14 April 2025 4:55 PM IST

    IPL 2025 - 30वें मुकाबले में होगी CSK और LSG की भिड़ंत

    आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार 14 अप्रैल को खेला जाने वाला है। महेंद्र सिंह की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना उन्हीं के होम ग्राउंड यानी ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में करने वाली है। दोनो टीमों के बीच इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। 

  • 14 April 2025 3:30 PM IST

    Satna News: पोस्टमार्टम के बाद एक साथ दफनाए गए तीनों बहनों के शव

    जसो थाना क्षेत्र के रीछुल गांव में सडक़ निर्माण के दौरान मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर जान गंवाने वाली तीन सगी बहनों गौरी 8 वर्ष, तानिया और जान्हवी 5 वर्ष के शवों का पोस्टमार्टम रविवार सुबह नागौद हॉस्पिटल में कराया गया।

  • 14 April 2025 3:15 PM IST

    Satna News: अज्ञात वाहन की ठोकर से 10 वर्षीय बालक की मौत

    कोठी थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • 14 April 2025 3:05 PM IST

    Satna News: सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

    सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेवरा फार्म के पास सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि रैगांव निवासी विक्रम चौधरी 34 वर्ष और पवन चौधरी 28 वर्ष, सतना में मजदूरी कर रविवार शाम को तकरीबन 7 बजे बाइक से घर जा रहे थे।

  • 14 April 2025 2:55 PM IST

    Satna News: मिशनरीज स्कूल के हॉस्टल में असम की छात्रा ने लगाई फांसी

    सिविल लाइन थाना अंतर्गत बराकलॉ में संचालित मिशनरी स्कूल के हॉस्टल में असम की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिससे हडक़म्प मच गया है। घटना सामने आते ही पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

  • 14 April 2025 2:45 PM IST

    Satna News: चित्रकूट थाना अंतर्गत रजौला में नवविवाहिता ने की खुदकुशी

    चित्रकूट थाना अंतर्गत रजौला में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि अखिलेशा पाल पति संजय पाल 22 वर्ष ने शनिवार की देर रात को घर के पीछे लोहे गर्डर पर फंदा डालकर फांसी लगा ली।

  • 14 April 2025 2:36 PM IST

    Satna News: नहर में मिली लाश की शिनाख्त, 2 दिन से लापता थी महिला

    शनिवार सुबह जिस महिला की लाश मिली थी, उसकी पहचान सीता पति सुखई गोंड़ 43 वर्ष, निवासी झुग्गी बस्ती-बस स्टैंड के रूप में की गई है। उक्त महिला गुरुवार शाम को लगभग 5 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, तभी से उसकी कोई खबर नहीं थी।

  • 14 April 2025 2:25 PM IST

    Jabalpur News: चुनी पसंदीदा गाड़ी, पूरा हुआ आशियाने का सपना

    स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित परिसर में रहने के सपने को लेकर विजिटर्स एक्सपो में आए और उनका सपना भी पूरा हुआ। वहीं फैमिली कार भी लोगों ने खरीदी। जी हां, दैनिक भास्कर ऑटोमोबाइल और प्रॉपर्टी एक्सपो 2025 के आखिरी दिन बड़ी संख्या में लोगों ने परिसर में शिरकत की। जहां कोई अपने फ्रेंड्स के साथ आया, तो कोई फैमिली के साथ पसंदीदा घर की चाहत को लेकर पहुंचा। साथ ही एक्सपो में सूफी नाइट्स ने भी लोगों को आकर्षित किया।

  • 14 April 2025 2:15 PM IST

    Shahdol News: निजी अस्पतालों ने 7 दिन में नहीं बताई डॉक्टरों की डिग्री

    दमोह के मिशन अस्पताल में सात मरीजों की मौत का आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ नरेंद्र केम जॉन की फर्जी डिग्रियां सामने आने के बाद शहडोल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने एक सप्ताह पहले जिले के 15 निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर डॉक्टर व स्टॉफ की डिग्री संबंधी जानकारी 7 दिन के अंदर मांगी तो तय अवधि में बड़े निजी अस्पतालों ने अब तक जानकारी मुहैया नहीं करवाई।

  • 14 April 2025 2:05 PM IST

    Shahdol News: विशेष कीर्तन दीवान के बाद लंगर आयोजित

    खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व रविवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा घरौला मोहल्ला में मनाया गया। बैसाखी पर्व के अवसर पर विशेष कीर्तन दीवान सजाए गए। इस अवसर पर पंजाब के मारकंडे से आए मनराज सिंह ने साथियों के साथ कीर्तन दीवान सजाया।

Created On :   14 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story