Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 14 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
14 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 14 April 2025 7:26 PM IST

    IPL 2025 - दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन

    चेन्नई सुपर किंग्स

    शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।

    इंपैक्ट सबस्टीट्यूट - शिवम दुबे, सैम कुरेन, दीपक हुडा, रामकृष्ण घोष, कमलेश नागरकोटी।

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, दिगवेश सिंह राठी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान।

    इंपैक्ट सबस्टीट्यूट - मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, प्रिंस यादव।

  • 14 April 2025 7:16 PM IST

    Jabalpur News: 3 करोड़ से बने तिलवारा तट की रौनक गायब, पूरी तरह से कब्जों की गिरफ्त में

    तिलवारा घाट इन दिनों बेतहाशा बढ़े अस्थाई कब्जों की गिरफ्त में है। इस तट पर गांधी स्मारक के सामने से लेकर घाट में नर्मदा के बहते जल की सीमा तक अस्थाई कब्जे किये जा रहे हैं। जिस तट को नगर निगम ने बीते कुछ सालों में 3 करोड़ की लागत से बनाया वह अब अतिक्रमणों की वजह से रौनक खोता जा रहा है।

  • 14 April 2025 7:15 PM IST

    Jabalpur News: प्रीमियम जमा फिर भी पॉलिसीधारक भटक रहा बीमा क्लेम के लिए, कहीं सुनवाई नहीं

    बीमा कंपनी अनेक दावे करती है पर पॉलिसीधारक को जब जरूरत होती है तो उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं की जाती है। सड़क हादसे में घायल होने पर व बीमार होने पर भी स्वयं के खर्च पर इलाज कराना पड़ रहा है।

  • 14 April 2025 7:15 PM IST

    Jabalpur News: शहर के 79 वार्डों के लिए 22 टैंकर, गर्मी में प्रभावित क्षेत्रों में कैसे पहुंच पाएगा पानी

    नगर निगम सीमा क्षेत्र के 79 वार्डों में पानी पहुंचाने के लिए केवल 22 टैंकर हैं। इस साल अप्रैल के पहले सप्ताह से ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में शहर के कई इलाकों में जलसंकट छाने की संभावना है।

  • 14 April 2025 7:14 PM IST

    Jabalpur News: शासकीय कॉलेजों में शुरू होंगे हेल्थ केयर से जुड़े पाठ्यक्रम

    समय के साथ युवाओें में जॉब ओरिएंटेड कोर्सेस की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी मांग को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कुछ कोर्स शासकीय काॅलेजों में शुरू करने की योजना पर सहमति जताई है।

  • 14 April 2025 7:13 PM IST

    Jabalpur News: रफ्तार इतनी धीमी कि अभी तक केवल 2500 क्विंटल गेहूं की हो पाई खरीदी

    समर्थन मूल्य पर इस बार गेहूं की खरीदी बहुत धीमी गति से चल रही है। जिले में अभी तक मात्र 22 किसानों ने ही अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेचा है। शनिवार तक किसानों से 2499 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी की गई है।

  • 14 April 2025 7:13 PM IST

    Jabalpur News: मासूम की एक-एक धड़कन का सवाल था इसलिए अमले ने पल-पल की कीमत पहचानी

    सरकारी तंत्र में छुट्टी का दिन बहुत मायने रखता है। रविवार को भी जब शासकीय विभागों में अवकाश था, तब जिला स्वास्थ्य विभाग के ताले आनन-फानन में खोले गए। अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक, सभी को सूचना देकर बुलाया गया। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि एक मासूम की धड़कनों को समय रहते बचाया जा सके। 17 दिन के नवजात को हृदय में छेद की समस्या थी।

  • 14 April 2025 7:08 PM IST

    IPL 2025 - CSK ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले जाने वाले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 14 April 2025 5:55 PM IST

    IPL 2025 - जिस होटल में ठहरी SRH, वहां लगी आग

    आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। टीम को अब तक खेले हए 6 में से केवल 2 मैचों में सफलता हाथ लगी है। अब सनराइजर्स मौजूदा सीजन में अपना अगला और सातवां मुकाबला गुरुवार 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है। इसी बीच टीम को लेकर एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जिस होटल में रुकी थी वहां सोमवार को अचानक आग लग गई। हालांकि, टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।

  • 14 April 2025 5:42 PM IST

    मेहुल चौकसी के गिरफ्तार होने पर राजेश ठाकुर का बयान आया सामने

    झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेहुल चोकसी को बहुत पहले गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, "यह केंद्र सरकार की नाकामी है, जिन्होंने मेहुल चोकसी को 10 साल तक खुलेआम घूमने दिया। वरना, उसे बहुत पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया होता। हमने इस पर पहले ही कार्रवाई की थी। सरकार के पास सभी संसाधन हैं, लेकिन उनके पास कार्रवाई करने की इच्छाशक्ति नहीं है। अब दबाव है और अगर विपक्ष का यह दबाव जारी रहा, तो जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्हें अंततः न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।"

Created On :   14 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story