Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 13 Feb 2025 4:05 PM IST
राजस्थान रॉयल्स ने साईराज बहुतुले को किया स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर नियुक्त
आईपीएल की सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी में से एक, राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को टीम के स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। 52 वर्षीय साईराज बहुतुले 2018-21 से सेटअप का हिस्सा रहे हैं और रॉयल्स में वापस लौटे हैं। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू अनुभव का खजाना है।
- 13 Feb 2025 3:57 PM IST
विजय सांपला ने साधा केजरीवाल पर निशाना
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं।
- 13 Feb 2025 3:51 PM IST
महाकुंभ फाल्गुन मास को लेकर बड़ा ऐलान
योगी सरकार ने महाकुंभ-2025 को अद्वितीय, अविस्मरणीय व अभूतपूर्व बना दिया है। इसमें माघ पूर्णिमा तक का स्नान संपन्न हो चुका है। इसके उपरांत फाल्गुन मास में भी त्रिवेणी तट पर संस्कृति, पर्यावरण व बर्ड फेस्टिवल का 'संगम' होगा। एक तरफ यहां त्रिवेणी, सरस्वती व यमुना पंडाल पर शुक्रवार से सांस्कृतिक गतिविधियां प्रारंभ होंगी तो वहीं 16 फरवरी को जलवायु सम्मेलन होगा।
- 13 Feb 2025 3:41 PM IST
विश्वास सारंग ने कटारे को लेकर दिया बड़ा बयान
मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज किए गए मामले को विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे द्वारा राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाए जाने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कटारे पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया है।
- 13 Feb 2025 3:17 PM IST
महाकुंभ माघ पूर्णिमा स्नान के बाद सफाई अभियान जारी
महाकुंभ 2025 के तहत माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के बाद संगम घाटों की सफाई को लेकर मेला प्रशासन ने एक बार फिर अपनी तत्परता साबित की। स्नान पर्व समाप्त होने के बाद शाम को ही सफाईकर्मियों की टीम ने व्यापक सफाई अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप रातों-रात संगम घाट फिर से स्वच्छ और सुंदर नजर आने लगे।
- 13 Feb 2025 3:01 PM IST
नितिन नवीन का बिहार 2025 मिशन को लेकर बड़ा बयान आया सामने
बिहार के नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं, इसी दिन बिहार 2025 मिशन का आगाज होगा।
- 13 Feb 2025 2:56 PM IST
लालू यादव को लेकर दिलीप जायसवाल ने लेकर दिया बड़ा बयान
बीजेपी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान को गंभीरता से न लेने की सलाह दी। उन्होंने इसकी वजह उनकी ढलती उम्र को बताया।
- 13 Feb 2025 2:51 PM IST
अफगानिस्तान की कोयला खदान में हुआ भारी विस्फोट
अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में एक कोयला खदान में मीथेन गैस के विस्फोट के कारण तीन खनिकों की मौत हो गई। यह घटना दारा-ए-सूफी बाला जिले के एक कोयला खदान में हुई।
- 13 Feb 2025 2:43 PM IST
नया इनकम टैक्स बिल संसद में हुआ पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश कर दिया है। नए बिल में सरकार ने कानूनों के सरलीकरण पर जोर दिया गया है। नया कानून पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा, जो कि मौजूदा समय में पुराना पड़ चुका है और बार-बार संशोधनों के कारण काफी पेचीदा हो गया है।
- 13 Feb 2025 2:35 PM IST
RCB के नए कप्तान होंगे रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को कप्तान बना दिया है। 13 फरवरी, गुरुवार को आरसीबी की तरफ से पाटीदार को कप्तान बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की गई।
Created On :   13 Feb 2025 8:00 AM IST